Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के मुमताज पी0जी0 काॅलेज में छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप वितरित किये

Posted on 29 July 2013 by admin

  • राज्य सरकार किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ अन्य सहूलियतें भी प्रदान कर रही है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज के युग में लैपटाॅप की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है क्योंकि वर्तमान समय कम्प्यूटर और इण्टरनेट का है। लैपटाॅप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नई तकनीक से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अल्प अवधि में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित किया है।
मुख्यमंत्री आज यहां लखनऊ के मुमताज पी0जी0 काॅलेज में आयोजित निःशुल्क लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काॅलेज के विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरित किए। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के
826 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी सरकार चुनाव के समय किए गए वायदों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की लैपटाॅप वितरण योजना की नकल कई राज्य सरकारें अपने राज्यों में कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के साथ-साथ खाद, बीज व पानी जैसी सहूलियतें भी प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को आकर्षित करने के लिए नई उद्योग नीति लागू की गई हैं, जिससे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। निर्धन अल्पसंख्यक परिवारों की 10वीं पास बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा हमारी बेटी-उसका कल योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
इसके पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि देश के सबसे नौजवान मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया और प्रदेश के विकास को एक नई गति दी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्र ने कहा कि हैदराबाद में सम्पन्न ई-गवर्नेन्स प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की लैपटाॅप वितरण योजना को सर्टिफिकेट आॅफ एक्सीलेन्स एवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, पूर्व मंत्री
डाॅ0 अशोक बाजपेयी, अपर महाधिवक्ता श्री जफरयाब जिलानी, काॅलेज के प्राचार्य श्री ए0ए0 फारूखी, प्रबन्धक, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

edited-press-2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 27 जुलाई, 2013 को लखनऊ विश्वविद्यलाय मंे आयोजित निःशुल्क लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए।

edited-press-13

edited-031

edited-101

edited-07

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in