Categorized | लखनऊ.

कांगे्रसी नेताओं ने कभी गरीबी नही देखी

Posted on 29 July 2013 by admin

edited-bjp_presidentbjym_president_photo127-july-20135 रूपये, 12 रूपये और एक रूपये मंे भर पेट भोजन मिलने का दावा करने वाले कांगे्रसी नेताओं ने कभी गरीबी नही देखी है। मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह बयान जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा बाजारों में होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबों में 5 रूपये मंे खाना मांगने के कार्यक्रम में कहा।
डा0 बाजपेयी ने कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोंधति करते हुए कहा कि कांगे्रस के एसी कल्चर के नेता देश में गरीबी और भूखमरी की कगार पर खड़े निर्दोष लोगों का मजाक बना रहे है। अगर कांगे्रसी नेताओं में दम है तो उन्हे किसी सामान्य रिक्से वाले, गरीब मजदूर के साथ किसी ढ़ाबे में 5 रूपये में भोजन करके दिखाना चाहिये। संवेदनहीनता और जनसमस्याओं से किनारा करना कांगे्रस का चरित्र है। कांगे्रसी नेताओं के बयान से यह सिद्ध हो गया है कि देश के गरीबों, आम जनों की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नही हैं।
डा0 बाजपेयी ने प्रदेश की सपा सरकार से पूंछा कि क्या वे कांगे्रस के नेताओं के बयान से सहमत है, यदि सहमत है तो जनता उनका भी हिसाब 2014 के लोकसभा चुनाव में चुकता करेगी और यदि असहमत है तो दिल्ली में केन्द्र सरकार को दे रहे समर्थन को वापस ले।
भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि यूपीए सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। केन्द्र और प्रदेश सरकार को चलाने वाली पार्टीयों का आम जनता, महिलाओं, छात्रों बेरोजगारों और नौजवानों से कोई लेना देना नही है। खुद को आम जनता का हितैषी बताने वाली समाजवादी पार्टी गरीबों का मजाक उड़ा रही है और कांगे्रस की सरकार चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहीं हाल सामंतवादी विचारधारा की बहुजन समाज पार्टी का हैं। भाजयुमों कांग्रेस सपा व बसपा की हर जनविरोधी नीति का गांव-गांव तक विरोध करेंगी और आम जनमानस को इनके असली चेहरों से परिचित करायेगी। edited-bjp_presidentbjym_president_photo227-july-2013
इसके पूर्व भाजपा मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी व भाजयुमो अध्यक्ष आशुतोष राय के नेतृत्व में  भाजपा, युवामार्चा, महिला मोर्चा के कार्यककर्ता ने जी.पी.ओ., जनपथ, दारूलशफा व लालबाग के होटलों व ढ़ाबों में जाकर 5 रूपयें मे ंखाना मांगा। जहां दुकानदारों ने बढ़ती हुई मंहगाई का हवाला देकर खाना देने से मना कर दिया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रारम्भ हुये मार्च में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल, भाजयुमों के प्रदेश सदस्यता प्रभारी आनन्द शाही, सह सदस्यता प्रभारी सुनील पाठक, विजेन्द्र त्यागी, सुनीता बंसल, सुमन शुक्ला, राघवेन्द्र तिवारी, प्रत्यूष मणि त्रिपाठी, राहुल मिश्र, पुष्पा चैहान, कुॅवर निषाद, सोनू सिंह, जितेन्द्र सिंह, साकेत शर्मा, अभिजात मिश्र, सुशीला वर्मा, विमला सिंह, मधुबाला, सच्चिदानन्द राय, अवधेश गुप्ता, सुशील चैरासिया, संजय सूर्यवंशी, सत्यव्रत त्रिपाठी, विनोद तिवारी अप्पू, अनिल यादव, सोनू गोस्वामी, अभिनव अस्थाना, रूपाली रस्तोगी, सुमित त्रिपाठी, पप्पू मालवीय, मो0 नईम, धर्मेन्द्र तिवारी, विक्रम सिंह, हिमांशु दीक्षित, संजय मिश्रा, संदीप त्यागी, विनीत यादव, शैलेन्द्र, अमित अवस्थी, अजीत बाजपेयी जितेन्द्र शुक्ला, सूरज अवस्थी, विनोद शुक्ला, अनूज तिवारी, विकास खरे, अंकुर अवस्थी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in