Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों की तैयारी/बाढ़ स्थिति की समीक्षा

Posted on 27 July 2013 by admin

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य की तैयारी सुनिश्चित करें -राहत आयुक्त
  • आपदा से सम्बन्धित टोल फ्री नं0 1077 को हर-हाल में क्रियाशील रखा जाये -एल0 वेंकटेश्वर लू

26 जुलाई, 2013

प्रदेश के राहत आयुक्त श्री एल0 वेंकेटेश्वर लू ने निर्देश दिये कि प्रदेश में बाढ़ की स्थित से तेजी से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारी सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी जनपदों को पर्याप्त धनराशि राज्य आपदा निधि से निर्गत की जा चुकी है। राहत आयुक्त ने कहा कि प्रदेश के जनपदों को बाढ़ से निपटने के लिये यदि अतिरिक्त धनराशि एवं अन्य संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है, तो तुरन्त उसकी मांग की जाये ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य की तैयारी में किसी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न होने पाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जिला प्रशासन राहत सामग्री व नावों का किराया आदि के भुगतान के सम्बन्ध में नियमानुसार प्रचलित स्थानीय दर के आधार पर वित्तीय नियमों के अन्तर्गत पूर्व में ही तय कर लिया जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त उसका क्रियान्वयन किया जा सके।
श्री एल0 वेंकटेश्वर लू ने प्रदेश में बाढ़ की स्थित, उससे सम्बंधित तैयारी तथा अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सभाकक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ये निर्देश दिये। श्री लू ने अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बाढ़/कटान से विस्थापित/पीडि़त परिवार के पुनर्वास के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये निर्णय से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय नदियों द्वारा सम्भावित कटान स्थलों का पूर्व में ही चिन्हीकरण कर लिया जाये तथा कटान के कारण विस्थापित होने वाले परिवार के लोगों को शासनादेश के अनुसार पुनर्वासित किया जाये।
राहत आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित जनपदों में स्थापित कंट्रोल रुम का संचालन जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया जाये तथा आपदा से सम्बंधित टोल फ्री नं0 1077 हर-हाल में क्रियाशील रखा जाये तथा नियंत्रण कक्ष को वर्षाऋतु में 27 ग् 7 निरन्तर संचालित रखें। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाये। श्री लू ने निर्देश दिये कि कंट्रोल रुम में पूर्ण विवरण के साथ शिकायत पंजिका/सुझाव पंजिका रखे तथा कंट्रोल रुम को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि इसके लिए धनराशि की आवश्यकता पड़ती है तो तत्काल शासन के प्रस्ताव उपलब्ध करवायें।
बैठक में बाढ़ प्रभावित जनपदों के अपर जिला अधिकारी, परियोजना निदेशक श्री बी0पी0 सिंह, वित्त नियंत्रक श्री शिव राम, प्रोजेक्ट ऐसोसियेट श्री पंकज कुमार, श्री गफ्फार हुमायूँ साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in