Categorized | Latest news, लखनऊ.

प्रदेश सरकार उद्योगों को सभी प्रकार की सहूलियतें मुहैया कराएगी: मुख्यमंत्री

Posted on 26 July 2013 by admin

  • प्रदेश के औद्योगिक वातावरण में अभूतपूर्व सुधार: अखिलेश यादव
  • प्रदेश में निवेश की असीमित सम्भावनाएं, उद्योगपति  निवेश के लिए आगे आएं: मुख्यमंत्री

25 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उत्कृष्ट औद्योगिक वातावरण तैयार कर निवेश आकर्षित करने के सक्रिय प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध है और उद्योगों की सभी अड़चनें शीघ्र दूर की जायेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित सम्भावनाओं वाला प्रदेश है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने अपने अभी तक के छोटे से कार्यकाल में विभिन्न नीतियां बनाई हैं, जिससे उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान हो सके और प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। उद्योगपतियों के साथ संवाद स्थापित करने की दृष्टि से ही आगरा में दो दिवसीय ’पार्टनरशिप समिट-2013’ का आयोजन विगत जनवरी में किया गया था। edited-05-5x10
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा पी0एच0डी0 चैम्बर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’यू0पी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट-2013’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में अवस्थापना क्षेत्र के विकास की सम्भावनाओं तथा चुनौतियों पर चर्चा हुई।
edited-07-5x10समिट को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवस्थापना क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में आई उसने औद्योगिक विकास के सभी प्रयास किये। इस समय प्रदेश में काफी बड़ी संख्या में चीनी मिलें स्थापित हैं और इनमें से अधिकांश मिलें नेताजी के कार्यकाल के दौरान ही स्थापित की गई। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को-जेनेरेशन के माध्यम से बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन करता है, जोकि समाजवादी पार्टी की सरकारों की देन है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में को-जेनेरेशन में प्रथम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए विद्युत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार इस तथ्य से भली-भांति अवगत है और बिजली ट्रांसमिशन की लाइन्स स्थापित करने के लिए वह केन्द्र सरकार से पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन इत्यादि सेक्टरों में असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं, जरूरत सिर्फ इस बात की है कि इसमें सही ढंग से निवेश करके समयबद्धता के साथ बिजली घर स्थापित किये जाएं। उन्होंने निजी पूंजी निवेशकों से इस क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया।
श्री यादव ने कहा कि शहरों के विकास तथा नए शहरों के निर्माण के लिए अधिक निवेश की आवश्यकता है। शहरी विकास के समय गरीबों के लिए आवासों पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि आवास क्षेत्र में प्रबल सम्भावनाएं मौजूद हैं। विकास में सड़कों का विशेष योगदान होता है। अतः प्रदेश सरकार अच्छी टैªफिक वाॅल्यूम वाली सड़कों को 04-लेन करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने इस क्षेत्र में भी निजी पूंजी निवेशकों को निवेश हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि क्षेत्र में मौजूद सम्भावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश आलू की पैदावार में प्रथम है। गन्ना उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। प्रदेश सरकार किसान तथा कारोबारियों की मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ी बाजार भी है जिसका लाभ उद्योगपतियों को हमेशा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक वातावरण में सुधार के कारण विदेशी निवेशक भी अब यहां पर निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी निवेशकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश के यूनीफाॅर्म विकास के प्रयास कर रही है। लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा को शुरू करने के लिए सरकार कटिबद्ध है और इस सेवा के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में पहली बार एक साथ तीन मेडिकल काॅलेज शुरू हुए हैं।
edited-02इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने समिट का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पी0एच0डी0 चैम्बर की ’पर्सपेक्टिव रिपोर्ट आॅन स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ का विमोचन भी किया। पी0एच0डी0 चैम्बर की तरफ से मुख्यमंत्री को एक स्मृति-चिह्न भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं सूचना श्री सदाकान्त, पी0एच0डी0 चैम्बर की उत्तर प्रदेश कमेटी के चेयरमैन डाॅ0 ललित खेतान तथा पी0एच0डी0 के अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
समिट में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रमुख उद्योगपति तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in