Categorized | लखनऊ.

प्रदेष में बिजली की समस्या को लेकर हाहाकार

Posted on 26 July 2013 by admin

25 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने प्रदेष मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी 30-31 जुलाई को प्रदेष कार्यसमिति की बैठक वृंदावन मथुरा में आहुत की गयी है। प्रदेष कार्यकारिणी का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी करेंगे तथा समापन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 अजित सिंह करेंगे। edited-photo-rld-news-25-july
श्री चैहान ने बताया कि प्रदेष कार्यसमिति की बैठक मेें प्रदेष कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक व पूर्व विधायकों के साथ साथ प्रदेष के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक प्रस्तावों पर गहन विचार मंथन होगा। प्रदेष की कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, बुनकरों की समस्या, विकास, बिजली व नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर के मुददे पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेष की राजनैतिक दषा और दिषा को भी राष्ट्रीय नेताओं की सहमति से तय कर भावी कार्ययोजना को प्रदेष में लागू करेंगा।
श्री चैहान ने आगे बताया कि विगत डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेष सरकार सभी मुददों पर फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेष में आराजक तत्वों का बोलबाला है। गुण्डें, माफिया, अपराधी व बलात्कारी प्रषासन व पुलिस के नियंत्रण से बाहर हैं सरकार इन पर अंकुष लगाने में नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदेष में बिजली की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जनता सड़क पर उतरकर बिजली कर्मियों व प्रषासन को घेरने के लिए मजबूर है। रमज़ान के पवित्र महीने में भी सरकार बिजली आपूर्ति करने में फेल है जिससे रोजेदारों को भारी कठिनाईयां उठानी पड़ रही है। सरकार झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रही है। जनता कुषासन व लचर कानून व्यवस्था से तड़फड़ा रही है। सरकार धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रही है वहीं 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का पत्र भारत सरकार को सौंप कर 17 जातियों को दिवा स्वप्न दिखा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in