Categorized | लखनऊ.

वर्तमान सरकार जनता में अपना इकबाल खो चुकी है - मुन्ना सिंह चैहान

Posted on 24 July 2013 by admin

24 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि वर्तमान सरकार जनता में अपना इकबाल खो चुकी है तथा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो चुकी हैं। प्रदेष के कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जनता की आवाज को गूंगी, बहरी सरकार न तो सुन पा रही और न ही उसके जख्म पर मरहम लगा पा रही है।
श्री चैहान ने बताया कि आजमगढ़, मेरठ, सीतापुर, इलाहाबाद, सहारनपुर की घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। सरकार जब अपने अधिकारियों, पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हो गयी है तो आम जनता की सुरक्षा कैसे करेगी। आम जनता की सुरक्षा के लिए सरकार ने न तो ठोस कार्ययोजना बनायी और न ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की बल्कि अधिकारियों को ताष के पत्तों की तरह फेटते हुये तबादला ही किया गया जिससे कानून का राज खत्म हो गया और प्रदेष को अराजक तत्वों के हवाले कर दिया। सरकार के मंत्री अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में दोनों हाथों से जनता की गाढ़ी कमायी को लूटकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। जनता की समस्याओं से मंत्रियों को कुछ लेना देना नहीं है। प्रदेष की जनता व किसान बिजली, पानी व खाद के लिए तड़फ रही है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेष में हत्या, लूट, बलात्कार व साम्प्रदायिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेग रही है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के चलते डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेष में लगभग 1164 हत्या, 320 बलात्कार, 920 लूट तथा 27 दंगों के अलावा पुलिस के अधिकारियों व सिपाहियों को अपनी जान गवानी पड़ी है आकड़ों से साबित होता है कि प्रदेष में कानून व्यवस्था ध्वस्त है सरकार के संरक्षण में गुण्डों, अपराधियों व माफियाओं का बोलबाला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in