Categorized | लखनऊ.

उ0 प्र0 पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट संघ का दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन फार्मासिस्टों की लम्बित मांगों को गम्भीरता के साथ पूरा कराने का आश्वासन

Posted on 24 July 2013 by admin

  • पशुचिकित्सा में प्रयोग हो रही दवाओं की गुणवत्ता एवं मानक पर ध्यान दिया जाय -राज किशोर सिंह
  • दृढ़ इच्छा शक्ति एवं इरादे मजबूत हो तो कामयाबी आसान -पशुधन मंत्री

24 जुलाई 2013
प्रदेश में अच्छी नस्ल के पशु हो, पशुओं को गुणवत्तायुक्त चारा-पानी उपलब्ध हो, पशु चिकित्सा में अच्छी से अच्छी दवाओं का प्रयोग हों, तो पशुपालकों की आर्थिक स्थित सुदृढ़ होगी और प्रदेश की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
यह बात प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री श्री राज किशोर सिंह ने आज यहां रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में उ0 प्र0 पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने प्रदेश के फार्मासिस्टों की लम्बित मांगों को गम्भीरता के साथ पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं, दृढ़इच्छा शक्ति एवं इरादे मजबूत हो तो कोई भी कामयाबी आसानी से हासिल की जा सकता है।
पशुधन मंत्री ने फार्मासिस्टों को सचेत करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा में गुणवत्तायुक्त एवं मानक के अनुसार दवाओं का प्रयोग करने से हम बीमारियों से होने वाली पशुक्षति को रोक सकते है। पशुधन से किसानों के साथ-साथ प्रदेश की भी तरक्की होगी। इससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी तथा फार्मासिस्टों की लम्बित मांगों को भी पूरा करने में दिक्कत नहीं होंगी।
श्री सिंह ने कहा कि पशुपालन को उद्योग का स्वरूप मिलें अतः आप सभी को आधुनिक तकनीक एवं ज्ञान-विज्ञान का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए जनता को जगरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में संसाधन बढ़ेंगे तो आपकी मांगों को भी पूरा करने में आसानी होगी। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी तत्परता एवं मनोयोग से करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूरे देश में उ0प्र0 पशुपालन विभाग अन्य प्रदेशों के पशुपालन विभाग से अच्छा कार्य कर रहा हैै। उन्होंने कहा कि विभागीय फार्मासिस्टों की मांग उनका अधिकार है और उसे पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
सलाहकार, पशुपालन विभाग श्री जय शंकर पाण्डे ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूमण्डलीकरण के परिवेश में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में पशुपालन विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशु टीकाकरण का कार्य अच्छी तरह से हो रहा है। सम्मेलन में प्रमुख सचिव पशुधन श्री योगेश कुमार, निदेशक पशुपालन डा0 रूद्र प्रताप, उ0प्र0 पशु चिकित्सा औषधि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरन सिंह, प0चि0अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in