Categorized | लखनऊ.

कई जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना में भारी अनियमिताओं की शिकायतंे

Posted on 24 July 2013 by admin

मा0 राम गोविन्द चैधरी
बेसिक शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश
मा0 महोदय,
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मिड डे मील योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह का भोजन दिया जाता है, लेकिन कई जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना में भारी अनियमिताओं की शिकायतंे प्राप्त हो रही हैं, तथा बच्चों के जीवन एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड हो रहा है  प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को सही खाना नहीं मिल रहा है। गेहू में घुन तथा चावलों में कीड़े मिलने की शिकायते प्राप्त हो रही है। कई प्राथमिक विद्यालयों में खाना पकाने की सही व्यवस्था नहीं है तो कई प्राथमिक विद्यालयों में खाना वितरण की सही व्यवस्था नहीं है तो कई प्राथमिक विद्यालयों में खराब खाना बांटा जा रहा है, यह बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड है। गोरखपुर में ब्लाक पिपरौली के गांव बरवारापार, आगरा ब्लाक में एतमाद्दौला, गाजियाबाद प्राइमरी स्कूल सिहानी में, फर्रूखाबाद के ब्लाक बादपुर गांव नौमानगंज पूर्व, सीतापुर में ब्लाक परसेंडी, फिरोजाबाद में ब्लाक सिकौहाबाद, शामली में  गांव इंदुमई, इटावा शहर में इटावा नगर, बरेली, मैनपुरी में स्कूल दावामय, मुजफ्फरनगर में ब्लाक सदर गांव शिलाजुद्दी, मुरादाबाद, रामपुर में इन्दिरा प्राइमरी स्कूल मौमीनपुर, रायबरेली में ब्लाक लालगंज, कानपुर में ब्लाक कल्याणनपुर गांव मकसूदाबाद, हमीरपुर तहसील मौदहा गांव मवईया, के प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना में अनेकों शिकायतें प्राप्त हुयी हैं।
कृपया इन प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील योजना में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में हुयी उपरोक्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने का कष्ट करें तथा भविष्य में यह सुनिश्चित कर दें कि मिड डे मील योजना में बच्चों को भोजन बांटने से पहले स्कूल के प्रधान अध्यापक या अध्यापक खाना खाये तथा किसी प्रकार की धांधली अनियमितायें एवं गड़बड़ी पाये जाने पर बी0एस0ए0 पर कार्यवाही हो तथा मिड डे मील योजना में घपला एवं लूट करने वालों के खिलाफ मुकदमा कायम कर कड़ी कार्यवाही हो।
कृपया उपरोक्त जिलों में मिड डे मील योजना में दोषी एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कड़ी कार्यवाही करने का कष्ट करें। कृपया पत्र प्राप्ति तथा कृत कार्यवाही से मुझे भी अवगत करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in