Categorized | लखनऊ.

शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद 107वीं जयन्ती समारोह

Posted on 24 July 2013 by admin

आज के नवयुवकों को शहीद चन्द्रशेखर भगत सिंह, बालगंगाधर तिलक आदि क्रान्तिकारियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। यह विचार कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो0 एस0वी0 निमसे शहीद स्मृति समारोह समिति, उ0प्र0 एवं उच्च शिक्षा मध्ययन संस्थान (शिक्षा संकाय), लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत के स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्यशाही पुलिस से संघर्ष करते हुए हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान क्रान्तियोद्धा शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद की 107वीं जयन्ती समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सभी लोगांे के अथक परीश्रम के कारण ही हमें आजादी मिली है और ऐसे कार्यक्रमों की आज महती आवश्यकता है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री व पूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो0 महेन्द्र सिंह सोठा ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है तथा ऐसे आयोजनों से हम अपने इतिहास को याद करते हैं।
जयन्ती समारोह में डाॅ0 यू0सी0 वशिष्ठ, प्रो0 आभा अवस्थी, श्री रामविचार पाण्डेय, के0सी0 मिश्रा, कृष्णानन्द राय, डाॅ0 वैजनाथ सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in