Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में युवाओं को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश

Posted on 24 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री धार्मिक पूर्वाग्रह और विभेद से ग्रसित होकर युवाओं को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे है। सांप्रदायिक और जातीय भेदभाव फैलाने वाली सपा-बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे है। इन्हें समाज से निकाल फेंकना भारतीय जनता युवा मोर्चा का लक्ष्य है। ये बाते भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने लखनऊ में भाजयुमों के युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही।
आशुतोष राय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र सिर्फ इसलिए बने है क्योंकि वह देश के विकास के रोल माॅडल है। राहुल-सोनिया जैसे लोगों ने देश के साथ लगातार धोखधड़ी की है, भ्रष्टाचार को बढ़ाया है दोनों पर देश की जनता गंभीर रूप से खफा है और इन्हे देश की सत्ता से सदैव के लिए दूर करने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा उ0प्र0 हर जिले में सक्रिय रूप से 18-35 वर्ष के युवाओं को जोड़कर उन्हे पार्टी की गतिविधियों से सीधे तौर पर जोड़ेगा।
युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान की शुरूआत पं0 दीन दयाल उपाध्याय पार्क, चारबाग पर प्रातः 11 बजे हुई जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए लखनऊ कैण्ट के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया, युवाओं ने प्रभावी भूमिका निभाकर देश को बचाया है। भाजयुमों का सदस्यता अभियान भाजपा को प्रदेश में बड़ी ताकत देगा और उ0प्र0 भाजयुमों देश में कीर्तिमान बनायेगा।
भाजयुमों के प्रदेश सदस्यता प्रभारी आनन्द शाही ने कहा कि क्षेत्रीय, जिला व मण्डल स्तर पर 30 जुलाई से पूर्व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके पूर्णरूपेण युवा सदस्य युवा मित्र अभियान में लगा दिया जायेगा। जिससे उ0प्र0 के प्रत्येक बूथ तक युवा मोर्चा अपना कार्यकर्ता खड़ा कर सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में आज चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर 18 से 35 वर्ष के युवाओं को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत कर दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से गाजियाबाद में भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, कानपुर में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नोएडा महानगर में डा0 महेश शर्मा जी, गौतमबुद्धनगर में भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, सीतापुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, बरेली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन हापुड़, फैजाबाद में पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, बाराबंकी में विधायक रामचन्दर यादव, गोरखपुर में महापौर डा0 सत्या पाण्डेय, देवरिया में भानू प्रताप सिंह, बस्ती में भाजयुमों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, सिद्धार्थनगर में योगेश प्रताप सिंह, इलाहाबाद में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शंकर गिरी समेत 55 जिलों मंे भाजपा-भाजयुमों पदाधिकारियों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
लखनऊ में प्रमुख रूप से भाजयुमों के प्रदेश मंत्री प्रत्युष मणि, राघवेन्द्र तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष अभिजात मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता साकेत सिंह सोनू, राकेश त्रिपाठी, विनोद तिवारी अप्पू, अशोक द्विवेदी, सचिदानन्द राय, संदीप त्यागी, सत्यव्रत त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, शैलेन्द्र, विकास, आशुतोष त्रिपाठी, विशेष नायक, उत्कर्ष, प्रमोद, संतोष, रूपाली रस्तोगी, प्रीति श्रीवास्तव, जिसान अहमद, सोभित कंसल, पुष्पेन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in