Categorized | लखनऊ.

8 आयुर्वेदिक एवं 2 यूनानी कालेजों वर्ष 2013-14 में समस्त सुविधायंे उपलब्ध कराई जायेगी।

Posted on 24 July 2013 by admin

प्रदेश के 8 आयुर्वेदिक एवं 2 यूनानी कालेजों में सी0सी0आई0एम0 के मानकों के अनुसार वर्ष 2013-14 में समस्त सुविधायंे उपलब्ध कराई जायेगी। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों का, जहाॅं भूमि उपलब्ध हैं, भवन निर्माण कराया जायेगा।
यह जानकारी निदेशक, आयुर्वेद डा0 आर0 आर0 चैधरी ने आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक/यूनानी कालेजों में सी0सी0आई0एम0 के मानकों के अनुसार कालेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में पदों का सृजन इस वर्ष कराया जायेगा। सी0सी0आई0एम0 मानक के अनुसार राजकीय आयुर्वेदिक/यूनानी कालेजों के अधूरे भवन निर्माण का पूर्ण कराने हेतु धनराशि आवंटित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष विश्वविद्यालय राजधानी लखनऊ में स्थापित कराया जायेगा। प्रदेश के 18 मण्डलों में आरोग्य मेला आयोजित किया जायेगा। प्रदेश के 8 आयुर्वेदिक कालेजों में योगा एवं नेचुरोपैथी यूनिट स्थापित की जायेंगी। राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, लखनऊ में पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि  मुख्यालय लखनऊ में ही आयुष कमिश्नर अथवा महानिदेशक आयुष का कार्यालय स्थापित किया जायेगा। जिला स्तरीय चिकित्सालयों में पंचकर्म एवं क्षारसूत्र की यूनिट स्थापित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in