Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में जुलाई माह में सर्वाधिक वर्षा

Posted on 24 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के जनपदों में जुलाई माह में सर्वाधिक वर्षा कतर्नियाघाट (बहराइच) में 376.4 मि.मी. तथा सबसे कम मावी (मुजफ्फरनगर) में 35.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गयी। प्रदेश में गंगा, घाघरा, राप्ती व गण्डक नदी का जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है तथा शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (लखीमपुरखीरी) में खतरे के निशान से 0.78 मी0, घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान से 1.046 मीटर, अयोध्या (फैजाबाद) में 0.480 मीटर, तुर्तीपार (बलिया)में 0.300 मीटर तथा राप्ती नदी का जलस्तर (बलरामपुर) में खतरे के निशान से 0.020 मीटर ऊपर है।
केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर अंकिनघाट (कानपुर), कानपुर, बलिया में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी प्रकार घाघरा नदी का जलस्तर अयोध्या, तुर्तीपार, एल्गिनब्रिज, राप्ती नदी का जलस्तर बलरामपुर व बांसी (सिद्धार्थनगर) तथा गण्डक नदी के जलस्तर में खड्डा (कुशीनगर) में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश में जुलाई माह में अब तक फतेहगढ़ में 178.0 मि.मी., अंकिनघाट में 181.2 मि.मी.,कानपुर में 183.3 मि.मी. डलमऊ (रायबरेली) में 181.6 मि.मी., फाफामऊ (इलाहाबाद) में 325.0 मि.मी., छतनाग (इलाहाबाद) में 253.4 मि.मी., मिर्जापुर में 151.0 मि.मी.,वाराणसी में 236.8 मि.मी., कालागढ़ (बिजनौर) में 278.6 मि.मी., मुरादाबाद में 241.2 मि.मी.वर्षा रिकार्ड की गयी।
इसी प्रकार बरेली में 339.2 मि.मी., डाबरी (शाहजहांपुर) में 160.4 मि.मी., इटावा में 162.4 मि.मी., औरेया में 239.0 मि.मी., हमीरपुर में 164.2 मि.मी., चिल्लाघाट (बांदा) में 160.5 मि.मी., नोटघाट (झांसी) में 344.8 मि.मी., सहिजन (हमीरपुर) में 164.2 मि.मी., बांदा में 364.4 मि.मी., नीमसार (सीतापुर) में 233.0 मि.मी., भटपुरवाघाट (सीतापुर) में 306.4 मि.मी., लखनऊ (एच0एस0) में 181.2 मि.मी., सुल्तानपुर में 153.4 मि.मी., जौनपुर में 204.8 मि.मी., बनी (लखनऊद्ध में 231.4 मि.मी., रायबरेली में 298.8 मि.मी., शारदानगर में 209 मि.मी., पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में 297.0 मि.मी., कतर्नियाघाट( बहराइच) में 376.4 मि.मी.,एल्गिब्रिज (बाराबंकी) में 237.6 मि.मी.,काकरधारी(बहराइच) में 284.8 मि.मी., भिनगा (श्रावस्ती) में  323.8 मि.मी., बलरामपुर में 229.0 मि.मी., बांसी (सिद्धार्थनगर) में 273.6 मि.मी., रिगौली (गोरखपुर) में 185.2 मि.मी., गोरखपुर बर्डघाट में 263.6 मि.मी., त्रिमोहनीघाट (महाराजगंज) में 157.2 मि.मी., बस्ती में 180.0 मि.मी. तथा खड्डा( कुशीनगर) में 191.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in