Categorized | लखनऊ.

ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती

Posted on 24 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी के 2699 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास को आवश्य निर्देश जारी किये गये हंै।
प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द सिंह गोप ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित योजनाओं का समुचित लाभ प्राथमिक स्तर पर पहुंचाने के लिए 2699 रिक्त ग्राम विकास अधिकारियों के पदों पर भर्ती करने के निर्देश जारी कर दिये गये हंै। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के साथ ही शीध्र ही ग्राम्य विकास आयुक्त को विज्ञापन प्रकाशित कराने के निर्देश दिये गये है।
जारी आदेशांे में ग्राम्य विकास अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट विज्ञान अथवा कृषि के साथ ही डोएक सोसाइटी द्वारा प्रदत्त सी0सी0सी0 प्रमाण-पत्र निर्धारित हैं। सी0सी0सी0 से उच्च स्तर की योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि तीन माह निर्धारित होगी, ताकि इच्छुक आवेदक सी0सी0सी0 प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकें। प्रत्येक अर्हताधारक केवल एक जनपद में ही आवेदन कर सकेगा एवं आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक अपने द्वारा चयनित जनपद में परिवर्तन करा सकेगा। विज्ञापन प्रकाशन के 02 माह बाद आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हेतु बेवसाइट सक्रिय हो जायेगी।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखने के लिए अभ्यर्थियांे से आॅनलाइन आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। आॅनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी, जिसे आवेदकों तथा जनसामन्य के अवलोकनार्थ वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। सभी आवेदन पत्रों की मेरिट लिस्ट बनाकर प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरान्त आॅनलाइन आपत्ति हेतु एक सप्ताह का समय दिया जायेगा तथा जिला स्तर पर गठित समिति के द्वारा साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in