Categorized | लखनऊ.

नोयडा-ग्रेटर नोयडा में मेट्रो रेल संचालन हेतु बैठक आयोजित

Posted on 24 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा है कि आम नागरिकों को सुगम एवं तीव्र यातायात उपलब्ध कराने हेतु नोयडा से ग्र्रेटर नोयडा को लिंक करते हुए नोयडा सिटी सेंटर से बोराकी तक लगभग 29.5 कि0मी0 मेट्रो रेल का संचालन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूर्ण कराये जाने में लगभग पाॅच हजार करोड़ रूपये की धनराशि का निवेश होगा तथा यह परियोजना आगामी वर्ष 2017 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे नोयडा-ग्रेटर नोयडा में मेट्रो रेल संचालन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए नोयडा-ग्रेटर नोयडा के मध्य अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल आदि राज्यों की भांति मेट्रो परियोजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन कराये जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास डा0 सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नोयडा-ग्रेटर नोयडा के मध्य मेट्रो लाइन एक ेजंदक ंसवदम लाईन होने के कारण परियोजना का क्रियान्वयन डी0एम0आर0सी0 की विस्तार योजनाओं के अन्तर्गत करवाया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। उन्हांेने बताया कि नोयडा प्राधिकरण की विगत 27 मई को 179वीं बोर्ड बैठक में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोयडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा एक कम्पनी के गठन किये जाने का निर्णय लिया गया था।
बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा श्री रमारमन, सचिव आवास श्री राजीव अग्रवाल, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in