Categorized | लखनऊ.

शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर युवा सदस्य युवा मित्र अभियान

Posted on 22 July 2013 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर 18 से 35 वर्ष के युवाओं को भाजपा से जोडकर उन्हें कार्यकर्ता के तौर पर प्रशिक्षित करेगी। भाजयुमो प्रदेश के नौजवानों के हित की लडाई लडने के लिए प्रतिबद्ध है और जनविरोधी सरकारों को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रदेश के गांव गांव तक प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं की फौज खडी करके युवा हितों में सार्थक लडाई लडेगा। उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक लेते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने व्यक्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने युवा सदस्य - युवा मित्र अभियान की शुरूआत से पूर्व भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्षों व जिला सदस्यता प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि भाजयुमो 23 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिला केन्द्रों पर प्रदेश भर में शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर युवा सदस्य युवा मित्र अभियान के जरिए बडे पैमाने पर नौजवानों को जोडना शुरू करेगा। अभियान का प्रथम चरण 15 सितम्बर तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर में कार्यरत संविदाकर्मियों से लेकर सफाई कर्मी तक ,टीईटी अभ्यर्थियों से लेकर आयुष चिकित्सकों,गा्रम रोजगार सेवकों, बीटीसी प्रशिक्षुओं, मनरेगा कर्मियों,आंगनबाडी कार्यकत्रियों,वकीलों,युवा इंजीनियरों को जोडने के लिए अलग से प्रयास किए जायेंगे और पहचान पत्र जारी किया जायेगा।
युवा केन्द्रित इस अभियान की विशेषता है कि 1000 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित करेंगे। वही 500 से ज्यादा युवा सदस्यों को जोडने वाले कार्यकर्ता भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से सीधे संवाद करेंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी,संचार और सोशल मीडिया के जरिये चलाये जा रहे इस अभियान का लक्ष्य पूरे प्रदेश से 20 लाख नौजवानों को जोडना है।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश सदस्यता प्रभारी आनन्द शाही ने कहा कि वार्ड से लेकर गांव गांव तक भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से इस अभियान को सफल बनायेंगे और देश में उ0प्र0 से सर्वाधिक कार्यकर्ता खडा करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह सदस्ता प्रभारी सुनील पाठक ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी विजेन्द्र त्यागी,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र तिवारी,योगेश सिंह,कार्यसमिति सदस्य सच्चिदानंद राय,सत्यव्रत त्रिपाठी,रूपाली रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू,अभिनव अस्थाना,योगेश सिंह,नीरज मौर्या समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला सदस्यता प्रभारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in