Categorized | लखनऊ.

बिहार की निरंकुश बर्बर हिंसक और अराजक सरकार को सत्ता में रहने का जनाधिकार नहीं

Posted on 22 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चिंतन सह प्रशिक्षण शिविर के तीसरे व आखिरी दिन पार्टी ने एक स्वर से गठबंधन और मुद्दा आधारित साझा जन.आन्दोलन को लेकर सभी फैसले लेने के लिये खासतौर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा व साथ में राज्य अध्यक्ष सह पार्लियामेन्टरी बोर्ड अध्यक्ष अरूण कुमार को संयुक्त रूप से अधिकृत कर दिया। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय वर्मा ने प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनके द्वारा लिये गये गठबंधन से सम्बंधित कोई भी निर्णय पार्टी के लिये सर्वमान्य होगा। गठबंधन को लेकर पार्टी ने साफ किया कि शिविर के दौरान नेताओं. कार्यकर्ताओं के द्वारा पेश किये गये सलाह एवं मार्गदर्शन का ध्यान और सबके मान. सम्मान को केन्द्र में रखा जायगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बुलंद हौसले के साथ संगठन के लिये काम करने और नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने तक चैन नहीं लेने का आह्वान किया। श्री कुशवाहा ने सुशासन दौर के तमाम विकास के आंकड़ों को कागजी और मुख्यमंत्री के तमाम वादों को झुठ का पुलिंदा करार दिया। बिहार में शिक्षाए शिक्षकए छात्र का भविष्य अंधकारमय है। बिहार के व्यापारी एक बार फिर धमकीए फिरौती से परेशान हैं और बिजनेस का माहौल खत्म हो गया है। उद्योग और निवेश के नाम पर सरकार बिहार की जनता को ठग रही है। किसान और कृषि बदहाल है। स्वास्थ्य क्षेत्र में दावे फर्जी है। ऐसे में एक भी पल बिहार की निरंकुशए बर्बरए हिंसक और अराजक सरकार को सत्ता में रहने का जनाधिकार नहीं है।
शिविर के आखिरी दिन पार्टी को जिलाए प्रखंड व पंचायत स्तर तक मजबूत करने के इरादे के साथ नेता व कार्यकर्ताओं की विदाई हुई। पार्टी ने जमीनी स्तर तक संगठन का सक्रिय स्वरूप स्थापित करने के लिये बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व समर्थक की सूची बनाने का निर्णय लिया। इस प्लान को तेजी से अमल में लाने के लिये छात्र. युवा संगठन को मिलजुलकर हर बूथ पर  दस छात्र. युवा सदस्यों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।
पार्टी ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुये कहा की सड़क पर लड़ाई को तेज किया जायगा और बिहार के कोने.कोने में पार्टी नये जोश. जज्बे और तेवर के साथ काम करेगी। अगस्त माह से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। साथ ही पार्टी ने सदस्यता अभियान की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुये इसमें अधिक तेजी लाने के लिये कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
पार्टी ने बोधगया बम बलास्ट की घटना और छपरा. मशरख के मिड.डे मिल कांड में मासूम बच्चों के दुखद मौत की घटना पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश यादव के द्वारा पेश किये गये एक निंदा व शोक प्रस्ताव को पारित करते हुये सरकार के निकम्मेपन को इन घटनाओं के लिये जिम्मेदार ठहराया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने इन दोनों घटनाओं के विरोध में 24 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर काला बिल्ला लगाकर धरना सह प्रतिरोध कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है।
पार्टी चिंतन सह प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और आखिरी दिन भी जननायक कर्पूरी ठाकुर नगर में पार्टी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे जिनमेंय विधान पार्षद संजीव श्याम सिंहए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजादए राष्ट्रीय महासचिव संजय वर्मा. फजल इमाम मल्लिक. विनोद कुशवाहा. एमण्एमण्राणा. सीताराम सिंह. एमण्एण्तमन्नाए वरिष्ठ नेता रामबिहारी सिंहए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश यादवए प्रदेश प्रधान महासचिव शंभू कुशवाहाए प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोज यादवए प्रदेश प्रचार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंहए प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूर हसन आजादए प्रदेश अति.पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद चौधरी निषादए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशोदा कुशवाहाए प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुशवाहाए प्रदेश अभियान समिति अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंहए प्रदेश छात्र अध्यक्ष रवि उज्जवलए प्रदेश दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्यानंद रामए प्रदेश प्रवक्ता प्रोण् अभयानन्द उर्फ सुमन पटेलए नागेश्वर स्वराजए अरूण कुशवाहाए अंगद कुशवाहाए शमीम रजाए हिमांशु पटेलए संजय मेहताए विजय बहादुर सिंहए प्रवीण कुमारए तारिणी प्रसाद सिंहए कीर्तन प्रसाद सिंहए शशांक प्रियदर्शीए राम पुकार सिन्हा सहित पार्टी के सभी जिला व प्रखंड अध्यक्ष एवम् राज्य भर के पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in