Categorized | लखनऊ.

“अन्धा बांटे रेवड़ी घरै घराना खाये”।

Posted on 22 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार को घेरते हुये कहा कि सरकार ने जनता की आवष्यक आवष्यकताओं को दर किनार करते हुये रेवडि़यों के तरीके से लालबत्ती बांटकर यह साबित कर दिया कि “अन्धा बांटे रेवड़ी घरै घराना खाये”। सरकार अपने चहेतों को लगभग 150 सौ लालबती बांट चुकी है वही रमज़ान के पवित्र महीने में अकलियत समाज के रोजेदारों को उमस भरी गर्मी में न तो ठण्डा पानी और न ही समुचित बिजली मिल रही है। सरकार अपने झूठे वादों के सहारे जनता का वोट तो बटोर लिया लेकिन प्रदेष के मुख्यमंत्री को जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने सरकार से मांग की है कि अकलियत समाज के रोजेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुये पूरे सूबे में 24 घण्टे की बिजली की आपूर्ति सुनिष्चित करायें जिससे अकलियत समाज के रोजदारों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि गांवों, मोहल्लों, मस्जिदों की सफाई के साथ-साथ बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था शुरू कराये जिससे अकलियत समुदाय के करोड़ों रोजेदारों को बिजली, पानी व सफाई की असुविधा से निजात मिल सके लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री ने  रोजेदारों के हितों के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in