पहली बारिश भी नहीं झेल पायी लाखों से बनी सीसी सड़क

Posted on 20 July 2013 by admin

  • जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में हो रही कठिनाई

सुलतानपुर।  edited-news-no-3-ka-photoबारिश शुरू होने के दो माह पहले मई में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गयी कूरेभार-हलियापुर सडक की हालत खस्ता हो गयी है। लाखों रूपये से निर्मित यह सडक कमीशनखोरी के खेल में पहली बारिश भी नहीं झेल पायी और सडक के बीच में बडे-बडे गड्ढे पड गये हैं। गड्ढों की वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रान्तीय लोक निर्माण विभाग द्वारा मई माह मंे कूरेभार-हलियापुर सडक का निर्माण कराया गया था। सडक निर्माण कराने वाले ठेकेदार द्वारा निर्माण के मानकों में जमकर हेरा-फेरी की गयी और निर्माण सामाग्री की गुणवत्ता को दरकिनार करते हुये घटिया सामाग्री का प्रयोग किया गया। मानक अनुरूप सडक न बनने के कारण बारिश शुरू होते ही कुछ ही दिनों में सडक पर बडे-बडे गड्ढे बन गये और कई जगह तो सडक किनारे से कटकर बह गयी। सडक टूट जाने के कारण आने-जाने वाले मुसाफिरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा है और स्थानीय लोगों में कार्यदायी संस्था के प्रति आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन से सडक निर्माण कराने वाले ठेकेदार व सडक की जांच कराये जाने की मांग की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in