एसएफआई के नेतृत्व में छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Posted on 20 July 2013 by admin

केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज के वाणिज्य वर्ग के छात्राओं के परीक्षाफल अपूर्ण होने से आक्रोशित सैकडों छात्राओं ने एसएफआई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और दो सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। छात्राओं ने मांग की कि उनके अंक पत्रों में हुई त्रुटियों को अविलम्ब दूर किया जाय और महाविद्यालय में उनके प्रवेश को सुनिश्चित किया जाय।
उल्लेखनीय है कि केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज के वाणिज्य वर्ग के 85 छात्राओं का परीक्षाफल कापी का बण्डल गायब होने के कारण अपूर्ण हो गया है। इसको लेकर एसएफआई जिला कमेटी की एक बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें बडी संख्या में छात्राओ ने भाग लिया। एसएफआई के जिला मंत्री महेश तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक वहां गहमा-गहमी का माहौल व्याप्त रहा। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से अंकिता त्रिपाठी, हर्षिता गुप्ता, अंकिता कौशल, दामिनी, श्वेता, मानवी, शिवानी, स्वाती, नेहा, पूर्णिमा, कोमल, राखी, रचना पाल, शिवानी सिंह, अर्चना, अमिता, आरती, अमीना, प्रियंका, रूखसाना, पारूल, गरिमा, सरिता, सचिन सिंह, रत्नेश, रवि कुमार समेत बडी संख्या में लोग शामिल रहे।
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना कल
सुलतानपुर। जनपद की बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस कल जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भेजेगा। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। 20 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को दस लोगों के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आये दिन अपराधी खुलेआम हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराधों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर अपराधियों का साथ दे रही है, थाने पर गरीबों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुलिस और अपराधियों के गठजोड से आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है। सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है इसलिए युवा कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में विनोद पाण्डेय, इन्तजार अहमद, सुब्रत सिंह, आसिफ जब्बीर, तेज बहादुर पाठक, रितेश सिंह, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in