Categorized | लखनऊ.

विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में हजारों छात्र प्रवेश से वंचित - हृदयनारायण दीक्षित

Posted on 20 July 2013 by admin

मैं आपका ध्यान प्रदेश के विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों में बी0ए0/बी0एस0सी0/बी0काम0 कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश की भारी संख्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आप अवगत हैं कि राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा में इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत के ऊपर गया है। इसलिए विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजो में प्रवेश को लेकर संकट है। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों को भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। हजारों छात्र प्रवेश से वंचित हैं।
सबको रोजगार देना कठिन है लेकिन हरेक इच्छुक छात्र को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना राज्य का कत्र्तव्य है। वर्तमान सीट उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों की नियमावली में एक कक्षा में 20 सीटे बढ़ाने के अधिकार विश्वविद्यालय प्रशासन को हैं लेकिन विश्वविद्यालयों ने अपनी तरफ से सीटे बढ़ाने का कत्र्तव्य नहीं निभाया है। गत वर्ष भी ऐसी ही परिस्थिति थी। तब राज्य सरकार के स्तर से सीटों की संख्या बढ़ाये जाने का निर्देश हुआ था लेकिन काफी देर हो गई थी।
अनुरोध है कि हजारों छात्रों के हितों को देखते हुए आधारभूत ढ़ांचे से लैस डिग्री कालेजों व विश्वविद्यालयों में कम से से 25-25 प्रतिशत सीट संख्या बढ़ाने की व्यवस्था कराने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in