Categorized | लखनऊ.

विश्वविद्यालय के प्राक्टर द्वारा मीटिंग बुलाई गयी

Posted on 20 July 2013 by admin

19 जुलाई।
राष्ट्रीय छात्र संगठन, उ0प्र0 - मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में आज लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई के एनएसयूआई के अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह‘राहुल’ सहित सभी साथियों के साथ कुलपति के आज विश्वविद्यालय में मौजूद न होने के कारण उप-कुलपति को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आनन-फानन में विश्वविद्यालय के प्राक्टर द्वारा एक मीटिंग बुलाई गयी, जिसमें एनएसयूआई की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री अभिनव तिवारी, सुश्री नीलम अम्बेडकर, मो0 खुर्शीद खां, श्री रंजीत सिंह राहुल और मधुमय जयन्त ने प्रतिनिधित्व किया। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी तीनों मांगों को बताते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्री अभिनव तिवारी एवं श्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि तीन दिन में लगभग 3300 छात्र एवं छात्राओं ने इन तीन मुद्दों पर समर्थन दिया।
श्री कनिष्क पाण्डेय ने बताया कि एनएसयूआई की पहली मांग- बजट आनलाइन है, जिसके लिए उप कुलपति डा0 ए0के0 सेन गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय नवीनीकरण की तरफ अग्रसर है और डबल इन्ट्री सिस्टम कार्यरत है इसके बाद हम लोग जल्द ही आनलाइन बजट पेश करने का प्रयास करेंगे। दूसरी मांग आरटीआई- के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है जिसके बारे में छात्रों को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है किन्तु बजट आनलाइन होने के बाद इसकी आवश्यकता कम ही पड़ेगी, परन्तु यह छात्रों के लिए भविष्य में काफी लाभदायक सिद्ध होगी। तीसरी मांग- छात्र पंचायत, के विषय पर उन्होने कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है। विश्वविद्यालय के सभी लोगों द्वारा इसका सबसे ज्यादा स्वागत किया गया। मीटिंग में मौजूद मुख्य वित्त अधिकारी प्रो0 ए. चटर्जी तथा रजिस्ट्रार श्री अमिताभ प्रकाश व चीफ प्राक्टर प्रो0 पवन अग्रवाल ने भी इसका समर्थन किया।
श्री पाण्डेय ने बताया कि इससे पूर्व इस हस्ताक्षर अभियान की कमान न्यू कैम्पस में प्रदेश सचिव नरेन्द्र कुमार, मो0 जीशान, आनन्द गौतम तथा चन्द्रशेखर वर्मा ने संभाली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री विक्रम पाण्डेय, कुलदीप सिंह, मलखान सिंह तोमर, अजय मिश्र नीलू, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in