Categorized | लखनऊ.

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने हुनर दिखाया नये सत्र का खुशनुमा महौल देख चहके बच्चे

Posted on 19 July 2013 by admin

19 जुलाई, 2013 edited-cultural-1
नये सत्र की शुरूआत की खुशी आज यहां प्राथमिक विद्यालय तोंदेखेड़ा, लखनऊ में एक बाल मेले के आयोजन प्रारम्भ किया। अब तक लखनऊ के लगभग 10 विद्यालयों में बाल मेलों का आयोजन किया जा चुका है जैसे-प्राथमिक विद्यालय रहीमनगर-1, प्राथमिक विद्यालय 35 पी0ए0सी0, प्राथमिक विद्यालय रामआसरेपुरवा, प्राथमिक विद्यालय कैबिनेटगंज, प्राथमिक विद्यालय पंडित खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद, प्राथमिक विद्यालय अमौसी-1 आदि।
यह जानकारी डायट निदेशक श्रीमती ललिता प्रदीप ने आज यहँा दी। उन्होंने बताया कि अपने विद्यालय को सजा पा कर बच्चों में प्रसन्नता की लहर छा गयी। बच्चों के लिए खेल, कहानी, गीत, पेपर फोल्डिंग, क्ले माॅडलिंग व सिलाई जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गयीं। इन गतिविधियों द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर मिला। कक्षा 4 के छात्र शिवम् यादव ने अपनी उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का परिचय मोर का सुन्दर चित्र तथा मिट्टी का हाथी एवं कमल का फूल बना दिया जिसकी सभी के भूरी-भूरी प्रसंशा की। इस प्रकार मनोरंजन के साथ-साथ आनन्दायक शिक्षण अधिगम व भाषायी विकास की नींव रखी गयी। edited-cultural-2
इस अवसर पर अभिभावकों, सकुल प्रभारी वसीम रिज़वी, वार्ड संसाधन केन्द्र के प्रभारी श्री विनोद कुमार चैरसिया ने उपस्थित हो कर बच्चों के कार्य प्रसंशा की व शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in