Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 23,969 हे0 क्षेत्र में 166.11 लाख पौधे रोपित

Posted on 19 July 2013 by admin

दिनांक 19 जुलाई, 2013 edited-paryavaran1
उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत होने के बाद गति से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में वर्षाकाल 2013 मंे 16 जुलाई, 2013 तक 49,500 हे0 क्षेत्र के विरूद्ध 23969 हे0 क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा चुका है। वर्षाकाल प्रारम्भ होते ही वृक्षारोपण कार्य प्रारम्भ कर अब तक 166.11 लाख पौधे रोपित किये जा चुके हैं। इस सप्ताह प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा रूक-रूक कर हुई है परन्तु वृक्षारोपण कार्य में फिर भी गत सप्ताह से प्रगति आयी है।
इटावा में फिशर फारेस्ट में 5-5 हेक्टेयर में ब्लाक बनाकर उनमें एक ही प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है, जो भविष्य में एक विशिष्ट वृक्षारोपण के रूप में तैयार होगा। इस क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित प्रजातियां जैसे नीम, बरगद, पीपल, पाकड़, इमली, बेल, कदम्ब आदि के रोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। फिशर फारेस्ट में 1000 एकड़ इको रेस्टोरेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत अब तक 7000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह अभिनव प्रयास प्रदेश में प्रथम बार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 58 जनपदों में अब तक 3.97 लाख पौधों का रोपण हो चुका है। सम्पूर्ण प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन भी विस्तृत रूप से किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में कुल 423 स्थलों पर 143167 पौधे रोपित किये गये।
प्रदेश में इस वर्ष 2013-14 में 67600 हेक्टेयर क्षेत्र में 4,39,40,000 पौधे रोपित किये जायेंगे। इस वृक्षारोपण लक्ष्य में वन विभाग द्वारा 49.500 हेक्टेयर क्षेत्र में 3,21,75,000 पौध एवं अन्य राजकीय विभाग यथा ग्राम्य विकास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, सिंचाई, लोक निर्माण, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा द्वारा 18,100 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,17,65,000 पौधे रोपित किये गये  हैं। अन्य विभागों को वृक्षारोपण के आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति का अनुश्रवण करने के लिए इस वर्ष प्रदेश में प्रत्येक विभाग में वृक्षारोपण के लिए एक नोडल अधिकारी शासन द्वारा नामित किया गया है। अन्य विभागों को वृक्षारोपण लक्ष्यों की पूर्ति का अनुश्रवण करनेे के लिए शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों की एक बैठक इस सप्ताह आयोजित की गई। इसके फलस्वरूप इस सप्ताह अन्य विभागों द्वारा किये गये कार्य में प्रगति आई है। इसी क्रम में अन्य विभागों द्वारा अब तक 9.01 लाख पौधें लगाये जा चुके हैं।edited-shubham-with-banner-mp-susheel-kr-singh-ihc
वृक्षारोपण कार्यक्रय-2013-14 में रोपित किये जाने वाले वृक्षारोपण में स्थानीय मृदा व जलवायु के अनुकूल पौध रोपित की जा रही है। रोपित की जाने वाली पौध प्रजातियों में शीशम, नीम, अमलतास, गुलमोहर, जेकरेण्डा, सिरस, कंजी, आम, छितवन, बरगद, पीपल, पाकड, मौलश्री, कचनार, कदम्ब, इमली, बेल व महुआ  सहित विभिन्न प्रजातियाँ शामिल हंै।

edited-latter-only-ff1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in