Categorized | लखनऊ.

विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यो में मोटा कमीशन

Posted on 19 July 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश बसपा शासन के पांच सालों में जबर्दस्त लूट और विकास कार्यो की उपेक्षा का शिकार रहा है। अनुत्पादक मदों पर अधांधुंध अपव्यय हुआ। विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यो में मोटा कमीशन वसूला जाता रहा। घोटालों में फंसे अफसरों की जाने भी गई। बसपा सरकार ने बिजली, पानी, सड़क के मद में खर्च करने के बजाय पार्को, स्मारकों और पत्थर की प्रतिमाएं लगाने पर खजाना लुटाया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। ऐसे में प्रदेश पिछड़ा और बदहाल हुआ। जनता ने इसका सबक सिखाया और बसपा विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हो गई।
समाजवादी पार्टी ने जब सत्ता सम्हाली तो उसे भ्रष्टतंत्र, बिगड़ी कानून व्यवस्था और हताश, निराश प्रशासनिक तंत्र विरासत में मिला था। प्रदेश की जनता ने बसपा राज में प्रजातंत्र पर कुठाराघात का दुःखदायी नजारा देखा था। चारों और भय और आतंक का राज था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर प्रशासनतंत्र को पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रभावकारी कदम उठाए।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की जनता को सकारात्मक परिवर्तन की अनुभूति हुई। शपथ ग्रहण के पश्चात सबसे पहले समाजवादी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल करते हुए बेरोजगार युवकों को बेकारी भत्ता देने, कन्या विद्याधन, अल्पसंख्यक बालिकाओं की शादी तथा पढ़ाई के लिए विशेष अनुदान, इंटर पास छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने और किसानों, पिछड़ों तथा मुस्लिमों के लिए कई योजनाओं के लिए बजट में धनराशि का प्राविधान किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और वायदों पर अमल की दिशा में ठोस कदम उठाए। इससे प्रदेश फिर प्रगति के रास्ते पर चल पड़ा है। जहां पिछली सरकार में एक यूनिट बिजली नहीं बनी थी वहीं अब नए बिजलीघर बन रहे हैं और पुरानों की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। बाहरी पूंजीनिवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। वित्तीय अनुशासन कायम करने के साथ अब नए उद्योगधंधंों की स्थापना पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश, जो कभी विकास में देश का अग्रणी होता था बसपा राज में पिछड़े राज्यों में शुमार हो गया था, को पुनः विकास के पथ पर नई सोच के साथ तीब्र गति से आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव संकल्पित हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का सपना उत्तर प्रदेश को एक ऐसा सम्पन्न एवं शक्तिशाली प्रदेश बनाना है, जिसमें विकास की गति कभी अवरूद्ध न हो। नेताजी के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जी जनकल्याण और विकास की प्रतिबद्धताओं को मूर्तरूप देने में लगे हैं। उम्मीद की जाती है कि उत्तर प्रदेश पुनः अपनी गरिमा और साख हासिल कर पाने में समर्थ होगा। नेताजी का उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना अतिशीघ्र साकार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in