Categorized | लखनऊ.

मिड डे मील के तहत बच्चों केा दिये जाने वाले भोजन में कीड़े और सड़े हुए खाद्यान्न

Posted on 19 July 2013 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की संवेदनहीनता एवं अकर्मण्यता के चलते यह योजनाएं भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ रही है और उनका लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल पा रहा है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आये दिन समाचारपत्रों में मिड डे मील के तहत बच्चों केा दिये जाने वाले भोजन में कीड़े और सड़े हुए खाद्यान्न की घटनाएं प्रकाशित हो रही हैं किन्तु सरकार ने अभी तक ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये है। राजधानी लखनऊ के विभिन्न ब्लाकों में गंदगी के बीच मिड डे मील का भोजन निर्मित किया जा रहा है। प्रदेश के दूर-दराज जनपदों में तो स्थिति और भी भयावह है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों केा पौष्टिक भोजन दिये जाने हेतु चलायी जा रही मिड डे मील, बाल पुष्टाहार योजना में राज्य सरकार द्वारा वितरण व्यवस्था, भोजन पकाने के लिए रसोई एवं भण्डारण की व्यवस्था सुचारू रूप से न होने एवं भोजन की गुणवत्ता पर भी कोई ध्यान न देने के चलते ज्यादातर स्कूलों में मिड डे मील का एक तरफ जहां वितरण नहीं हो पा रहा है वहीं भोजन में जो पौष्टिक सामग्री होनी चाहिए उसकी कमी के चलते बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा जिन एजेंसियों के माध्यम से स्कूलों में वितरण की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है उन एजेंसियों द्वारा बहुत ही घटिया एवं मानक के विपरीत कम सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है, जिसका बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में चल रही केन्द्र की अन्य योजनाओं का भी बुरा हाल है चाहे वह स्वास्थ्य सेवाएं हों, चाहे मनरेगा हो, चाहे आरटीई हो, इंन्दिरा आवास हो, पीएमजीएसवाई हो, इत्यादि योजनाओं में राज्य सरकार की हीलाहवाली के चलते पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ कतई नहीं मिल पा रहा है। जिसकी उम्मीद लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार से नहीं की जा सकती है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार में मिड डे मील के तहत बच्चों में वितरित किये गये जहरीले भोजन से दर्जनों बच्चों की मृत्यु की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बिहार की घटना से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मिड डे मील में वितरित की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता, शुद्धता एवं उपलब्धता अविलम्ब सुनिश्चित कराये, ताकि उ0प्र0 में बिहार जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in