Categorized | लखनऊ.

अमर उजाला के टीवी चैनल के पत्रकार स्व0 शशांक शुक्ला का रेलवे लाइन के किनारे शव मिल ।

Posted on 19 July 2013 by admin

बांदा में अमर उजाला के टीवी चैनल के पत्रकार स्व0 शशांक शुक्ला की रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की घटना पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देशानुसार उ0प्र0 कंाग्रेस जनसम्पर्क, जनसमस्या एवं संवेदना यूनिट के चेयरमैन-पूर्व एमएलसी श्री  सिराज मेंहदी ने बांदा के जिला एवं शहर अध्यक्ष को उक्त घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु मौके पर जाकर जांचोपरान्त विस्तृत रिपोर्ट उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी को भेजने का निर्देश दिया है।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों को भी अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं और सरकार व पुलिस प्रशासन असहाय बना हुआ है। लोकतंत्र के रक्षकों की हत्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in