Categorized | लखनऊ.

पूरे देश में फ्री रोमिंग करने की मांग

Posted on 19 July 2013 by admin

भाजपा दूरसंचार उपभोक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद मोहन भटनागर ने दूर संचार कम्पनी वोडाफोन के मुख्य वाणिज्यि अधिकारी विवेक माथुर से मिलकर पूरे देश में फ्री रोमिंग करने की मांग की थी। जिसकों स्वीकार कर लिया गया है और अब वोडाफोन अपने ग्राहकों को रोमिंग के लिए केवल 5रूपये प्रतिदिन की दर से चार्ज करेगी। इसमें मुफ्त इनकमिंग काल, सस्ते रेट पर काल करने व एस0एम0एस0 दरों की सुविधा प्रदान की जायेगी। भटनागर ने बताया एयरटेल, आइडिया के बाद वोडाफोन देश की तीसरी मोबाइल कम्पनी है जो मोबाइल उपभोक्ताओं के बारे में गम्भीरता से सोच रही है। भटनागर ने बताया कि उनका प्रयास यह होगा की वोडाफोन जो आज 5 रूपये प्रतिदिन की दर से रोमिंग शुल्क वसूल रही है वह भी पूरी तरह समाप्त हो जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in