लोहरामऊ क्रासिंग पर भोर मे गोली मारकर हत्या

Posted on 17 July 2013 by admin

१७ जुलाई । सुलतानपुर कोतवाली नगर अन्र्तगत लोहरामउहृ व्रहृासिंग पर भोर मे अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर हत्या कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे लोहरामऊ क्रासिंग पर पंकज दूबे १९ वर्ष पुत्र विजय बहादुर निवासी भरसडा थाना कूरेभार को भोर मे किसी समय अज्ञात हमला वरो ने आधा दर्जन गोली मारी गई और हत्यारो ने रेलवे लाईन के किनारे फेंक कर फरार हो गये । बताया जाता है कि मृतक बीते काफी समय से लोहरामऊ मे किराये का कमरा लेकर अपने तीन भाईयों समेत रह रहा था मृतक स्वयं भी ड्राईवर था और इसका एक भाई भी स्वास्थ्य विभाग की १०८ एम्बुलेंस चलाता है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को ट्रेन से कटकर हई मौत बताने पर आमादा है ।
फिलहाल लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया है । गौरतलब हो कि यह वही लोहरामउहृ व्रहृांसिंग है जहां बीते दिनो नगर के दो व्यापारियों का अपहरण ओैर लूट के बाद व्यापारियों को धम्मौर नगह किनारे फेक दिया गया था । उस मामले मे भी पुलिस अभी तक अभियुक्तो तक नही पहुंच पाई है और आज फिर सनसनी खेज हत्या को अपराधियों ने अंजाम दे दिया ।
यह क्षेत्र शाहगंज चैकी क्षेत्र में आता है जहां बाईपास होने के चलते वाहनो का आवागमन चैबीसों घंटो होता रहता है और यहां पर चैकी के सिपाही भी हमेशा मौजूद रहते है मगर यह हत्या हुई तो पुलिस कहां थी और आये दिन हो रही अपराधिक घटनाओं पर कोतवाली पुलिस ऐसे संदिग्ध स्थल की गस्त क्यो नही करती  और तो और हाईवे प्रेटरोलिंग यूनिट कहां था जिसका काम ही बाईपास जैसी रोडो की निगरानी है इसका जबाब आखिर कौन देगा क्या लापरवाहो पर कार्यवाही होगी ? ताबडतोड घटनाओं से दहसत मे है नगर वासी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in