Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेसजनों की सामूहिक बैठक

Posted on 17 July 2013 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और अधिक गतिशील, चुस्त-दुरूस्त एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से उ0प्र0 के किये जा रहे दौरे के तहत अपने तृतीय चरण के दौरे के अन्तर्गत आगामी दिनांक 23 एवं 24 जुलाई,2013 को उत्तर प्रदेश कमेटी के दो जोनों के अन्तर्गत आने वाले जोनल मुख्यालयों पर जोनल कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे एवं जोनवार सम्बन्धित जनपदों के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री के साथ अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रदेश सहप्रभारी तथा कंाग्रेस विधानमंडल दल एवं विधान परिषद दल के नेतागण भी साथ रहेंगे। साथ ही जोनवार कांग्रेसजनों की आयोजित बैठकों में सम्बन्धित जोनों के उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोनल प्रभारी एवं जोनल कोआर्डिनेटर भी मौजूद रहेंगे।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री अपने तीसरे दौरे के तहत पहले दिन दिनांक 23जुलाई को प्रातः झांसी में राम राजा कालोनी में जोन नं0 3 के जोनल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे एवं जोन 3 से सम्बन्धित जनपदेां महोबा, जालौन, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, ललितपुर एवं झांसी के कंाग्रेसजनों की सामूहिक बैठक करेंगे। तदुपरान्त सम्बन्धित जिलेवार कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे दिन दिनांक 24 जुलाई को मध्यान्ह वाराणसी में इंग्लिशिया लाइन में जोन नं0 4 के जोनल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तदुपरान्त से सम्बन्धित जनपदों इलाहाबाद, संतरविदासनगर(भदोही), सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, चन्दौली एवं वाराणसी के कांग्रेसजनों के साथ सामूहिक बैठक करेंगे। इसके उपरान्त से सम्बन्धित जिलेवार कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री व सभी राष्ट्रीय सचिव आज 16जुलाई से 20जुलाई तक जेान नं. 7, जोन नं. 2 एवं  जोन नं. 1 का दौरा कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत क्रमशः बरेली, नोएडा एवं मेरठ जोनल मुख्यालयों का उद्घाटन कर उक्त जोनों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों के साथ सामूहिक एवं अलग-अलग भेंट मुलाकात करेंगे। इसके पूर्व उपरोक्त नेतागण विगत दिनांक 09, 10, 11 एवं 12 जुलाई,2013 को प्रदेश के 3 जोनों का दौरा कर लखनऊ, फैजाबाद एवं गोरखपुर जोनल मुख्यालयों पर जोनल कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन कर उक्त जोनों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों के साथ सामूहिक एवं अलग-अलग भेंट मुलाकात कर चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in