Categorized | लखनऊ.

डी0 एम0 ने असहाय विधवा को आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 16 July 2013 by admin

श्रीमती शशि पत्नी स्व0 रवीन्द्र सिंह (अनु0जाति) निवासी 43/512 आवास विकास कालौनी, सिकन्दरा ने जिलाधिकारी से फरियाद कर बताया कि उसके पति की असमय मृत्यु होने से वह भाई के मकान में रह रही है, उसकी दो पुत्री खुशबू तथा दीप्ति है, घर की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि घर में भोजन इत्यादि का कुछ भी सामान उपलब्ध नही है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने गरीब असहाय की पीड़ा को गम्भीरता से लेते हुये मामले की जाॅच करवाई और स्थिति को देखते हुये एडीएम (ना0आ0) से बीपीएल कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त 750/रू0 का भोजन इत्यादि का सामान, 250/- नकद, इलाज के लिए सी0एम0ओ0 को निर्देश कर मुफ्त दवायें/इलाज तथा टोरन्ट पावर को  विद्युत व्यवस्था को अति न्यूनतम चार्ज पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in