Categorized | लखनऊ.

‘‘खुषहाल भविष्य के लिए भूजल बचाओ’’ - आंचलिक विज्ञान नगरी एव भूगर्भ जल विभाग

Posted on 16 July 2013 by admin

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई है जो कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।  केन्द्र का मुख्य उद्देश्य विज्ञान का प्रचार व प्रसार करना है।  निम्नलिखित प्रेस विज्ञप्ति इस आशय के साथ प्रेषित की जा रही है कि कृपया इसे आप अपने प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कर अपने़े पाठकों को लाभान्वित कर सकें।
आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एव  भूगर्भ जल विभाग उ0प्र0  दिनांक 16 से 21 जुलाई, 2013 श्भूजल सप्ताह 2013श् के अवसर पर विविध शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करने जा रहा है। जिसके अंतर्गत ‘‘खुषहाल भविष्य के लिए भूजल बचाओ’’ शीर्षक पर आधारित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  पूरे सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कुमार अरविंद सिंह देव, प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ विभाग, उ0प्र0 के द्वारा श्री उदयवीर सिंह यादव, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ तथा इंजीनियर के0बी0 विष्वास, क्षेत्रीय निदेषक, केंद्रीय भूगर्भ जल बोर्ड, लखनऊ की उपस्थिति में किया जायेगा। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, अध्यापक तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।  उद्घाटन के अवसर पर कई कार्यक्रम जैसे- पेन्टिंग प्रतियोगिता, प्रदर्ष खोज प्रतियोगिता तथा जल पर आधारित विज्ञान फिल्म का प्रदर्षन, जल जागरूकता प्रष्नोत्तरी तथा लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in