Categorized | लखनऊ.

कुशवाहा परिवार के प्रति सपा का अचानक मोह कैसे उमड़ पडा़ ?

Posted on 15 July 2013 by admin

edited-picture-zishan-haiderश्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी श्रीमती सुकन्या कुशवाहा और बाबू सिंह के भाई श्री शिवसरन कुशवाहा को समाजवादी द्वारा पार्टी में शामिल किये जाने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी प्रवक्ता श्री जीशान हैदर ने कहा कि सपा के वोट बैंक की लालच ने उसके  चाल एंव चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश कार्यालय में होते हुए भी समाजवादी की सदस्यता के समय सामने न आने तथा  मीडिया बन्धुओं के सवालों से बचना यह साबित करता है कि श्री मुलायम  सिंह यादव भी अन्दर खाने यह जानते हैं कि जिस समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का विरोध किया था उन्हीं लोगों की आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता हो रही है और इसका उनके पास कोई तर्क नहीं है।
श्री हैदर ने कहा कि बसपा से निष्काषित किये जाने के बाद श्री बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा ने अपनाया था तब समाज वादी पार्टी ने विधान सभा से लेकर सड़क तक हंगामा किया और पैसे लेकर पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया था। श्री अखिलेश यादव ने उस समय विधान सभा में भी हंगामा खड़ा किया था। लेकिन आज उंसी कुशवाहा परिवार के प्रति सपा का अचानक मोह कैसे उमड़ पडा़? उन्होंने आशंका जाहिर की कि कही भाजपा वाली स्थित यहाँ भी तो नहीं है।।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in