Categorized | लखनऊ.

श्री शिवशरण कुशवाहा,एडवोकेट तथा श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 15 July 2013 by admin

edited-13-07-fसामाजिक कार्यकर्ता श्री शिवशरण कुशवाहा,एडवोकेट तथा श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने पत्रकार वार्ता में कुशवाहा परिवार के साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इनके आने से समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी और लोकसभा चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को भी इससे बल मिलेगा।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रही है। यथास्थिति, जातिवादी तथा सांप्रदायिक ताकतें राजनीतिक वातावरण को भ्रमित करने पर तुली है।15 महीनों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार ने अपेक्षित विकास किया है, लोकतंत्र को बढ़ाया है और जनता को न्याय दिया है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व एवं विचारों से प्रभावित होकर अब समाज के विभिन्न वर्गो के लोग भारी संख्या में समाजवादी पार्टी की ओर आकृष्ट हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in