Categorized | लखनऊ.

5 जिले के जिलाध्यक्ष घोषित

Posted on 15 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से विचार विमर्श के उपरान्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने श्री आनन्द शाही को प्रदेश सदस्यता प्रभारी और श्री विजेन्द्र त्यागी व श्री सुनील पाठक को प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी घोषित किया है।
श्री आशुतोष राय ने 5 जिले के जिलाध्यक्ष भी घोषित किया है, जो निम्नवत् हैं:-
क्रमांक    नाम    जिला
01    श्री धीरेन्द्र यादव (सभासद)    सम्भल
02    श्री गुरूदेश चैधरी    सहारनपुर जिला
03    श्री संतोष पाठक    श्रावस्ती
04    श्री राजीव शुक्ला    अमेठी
05    श्री जीत सिंह खरवार    सोनभद्र

डा0 बाजपेयी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में बनते माहौल को देखकर बसपा समेत सभी छद्म धर्मनिर्पेक्ष दल बौखला गये हैं जिसका परिणाम बसपा प्रमुख का आज का बयान है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि बसपा सुप्रीमों भाजपा के सहारे दो-दो बार मुख्यमंत्री बनीं। आज भाजपा जिस विचारधारा के आधार पर राजनैतिक क्षेत्र में कार्य कर रही है, उसी विचारधारा के संगठनों के खिलाफ ऐसे बयान देने पर शर्म नहीं आती।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि बसपा, सपा, काँग्रेस जैसे दल वोट बैंक के लालच में मुस्लिम तुष्टिकरण पर उतारू हैं, उन्हें आने वाले चुनाव में देश की जनता मुँहतोड़ जवाब देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in