Categorized | लखनऊ.

सरकार, पुलिस, प्र्रशासन के कानों पर जूँ नहीं रेंग रहा

Posted on 15 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश में रोज ब रोज खराब हो रही कानून व्यवस्था पर सपा को आड़े हाथों लिया। पार्टी के प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज एक बयान में कहा कि प्रदेश में बड़ी-बड़ी घटनाओं के बाद भी सपा सरकार निष्क्रिय है और दिन दहाड़े गम्भीर अपराध हो रहे हैं। अब प्रदेश भर एक नई चुनौती सपा के सिर पर बाइकर्स गैंग को रोकने की आ गई है। परन्तु सरकार, पुलिस, प्र्रशासन के कानों पर जूँ नहीं रेंग रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा अभी कुछ घटनाओं के बाद कल की घटनाएं दिल दहला देने वाली है। उन्होंने बताया कि इटावा की घटना, प्रतापगढ़ की घटना पर सख्त कार्यवाही न हो पाने के कारण अपराधियों और बलात्कारियों के हौंसले बुलन्द हैं। कानपुर में उधारी न चुका पाने के कारण एक मेधावी छात्रा के साथ दिन दहाड़े आरोपी ने उस छात्रा को घर से खींच कर कुकृत्य किया और फरार हो गया। छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डा0 मिश्र ने सपा सरकार से कहा यह उस छात्रा के गले में नहीं बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को अपराधियों की एक बार फिर खुली चुनौती है। एक दूसरी घटना में एक बालिका को एक शोहदे ने उसको दबोच लिया। आखिर सरकार, पुलिस और प्रशासन की अपराधियों पर धमक क्यों नहीं स्थापित हो रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि इस सपा राज में कानून-व्यवस्था के लिए बाइकर्स गैंग भी चुनौती बनते जा हे हैं। देर शाम को ये बाइकर्स सामान्य जनता को डराते-धमकाते हैं। ये गैंग धीरे-धीरे प्रदेश की जनता में भय का माहौल तैयार कर रहे हैं। कल छिबरामऊ में बाइकर्स गैंग ने दो सेल्समैनों से नकदी लूट ली। सरकार का ध्यान अभी तक इस ओर नही जा रहा है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि असफल कानून-व्यवस्था के कारण लोगों का विश्वास कानून के राज से हटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे संगीन मामलों में कोई गम्भीर कार्यवाही न होने से प्रदेश में खराब संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार तत्काल कानून-व्यवस्था सुधार कर कानून का राज कायम करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in