Categorized | लखनऊ.

‘अब क्या कहेंगे आज़म, तब तो कहा था सीवेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट’ शीर्षक से छपी ख़बर का आज़म ने किया पुरज़ोर खण्डन

Posted on 15 July 2013 by admin

  • उनके हवाले से उद्धृत की गयी बात निराधार, भ्रामक व सत्य से परे है

14 जुलाई, 2013

यहाँ से प्रकाशित एक प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के आज के संस्करण में प्रथम पृष्ठ पर ‘अब क्या करेंगे आज़म, तब तो कहा था सीवेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट’ शीर्षक से छपी खबर पर घोर आपत्ति जताते हुये प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने इस खबर को निराधार, भ्रामक व तथ्यों से परे बताया है।
इस संबंध में जारी अपने एक खण्डन में श्री आज़म खाँ ने कहा कि उनके हवाले से जो बात इस समाचार में प्रकाशित की गयी है वह बात उन्होंने न तो पिछले वर्ष जनवरी में कही थी और न ही कभी और कही। उन्होंने कहा कि उस समय भी जब उनके हवाले से यह बयान प्रकाशित हुआ था तब भी उन्होंने इसका पुरज़ोर खण्डन किया था और आज जब उनके हवाले से इस प्रमुख समाचार पत्र ने उनके द्वारा पूर्व में जारी किये गये खण्डन को नज़र अंदाज करते हुये इस बात को पुनः प्रकाशित किया है तो वह फिर से इसका पुरज़ोर खण्डन करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के हवाले से कोई निराधार, भ्रामक व सत्य से परे बात को कहा जाना, लिखा जाना या प्रकाशित किया जाना न सिर्फ उद्धृत किये गये व्यक्ति का चरित्र हनन किये जाने के समतुल्य है, बल्कि स्वस्थ पत्रकारिता के स्थापित मूल्यों के भी खि़लाफ है। इस तरह की पत्रकारिता से सभी को सदा परहेज़ करना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in