Categorized | लखनऊ.

राज्य स्तरीय काॅम्प्रेहेंसिव कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिये संचालन समिति गठित

Posted on 15 July 2013 by admin

14 जुलाई, 2013

भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित काॅम्प्रेहेंसिव कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिये उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन प्रमुख सचिव, नगर विकास की अध्यक्षता में किया गया है। साथ ही इस प्रोग्राम के लिये स्थानीय निकाय निदेशालय को नोडल एजेंसी एवं निदेशक, स्थानीय निकाय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इस संचालन समिति में प्रमुख सचिव/सचिव, नियोजन, प्रमुख सचिव/सचिव, वित्त, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, कार्यक्रम का कार्य देख रहे विशेष सचिव, नगर विकास तथा निदेशक, सूडा को सदस्य नामित किया गया है, जबकि निदेशक, स्थानीय निकाय इस समिति के सदस्य-सचिव होंगे।
यह समिति प्रोग्राम के तहत प्रस्तावों का अनुमोदन, निकायों का चयन व प्रगति का अनुश्रवण व समीक्षा करेेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निकायों की क्षमता, विशेषकर मानव संसाधन, नवीन टेक्नाॅलोजी जैसे संसाधनों की क्षमता का विकास करना है।
उपयोगिता अवधि बढ़ी: प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2012-13 में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये आदर्श नगर योजना के तहत सीतापुर की नगर पालिका परिषद महमूदाबाद, मेरठ की नगर पंचायत किठौर तथा बुलन्दशहर की नगर पंचायत बुगरासी को मंजूर की गयी धनराशि की उपयोगिता अवधि आगामी 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in