Categorized | लखनऊ.

उन्नाव के समग्र विकास के लिए 186 करोड़ 29 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित जिला योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचायें -कृषि मंत्री

Posted on 10 July 2013 by admin

09 जुलाई, 2013
उन्नाव जनपद के पन्ना लाल हाॅल में आयोजित जिला येजना समिति की बैठक में लम्बी चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरान्त जिला के समग्र विकास के लिए 186 करोड़ 29 लाख रुपये की जिला योजना परिव्यय का अनुमोदन किया गया। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, धर्मार्थ कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री आनन्द सिंह ने कहा कि जिला योजना परिव्यय के सापेक्ष अवमुक्त होने वाले धन से कराये जाने वाले कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार होने चाहिए। जनपद के सामायिक, आर्थिक एवं शैक्षिक (सोशल सेक्टर) की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये।
प्रभारी मंत्री श्री आनन्द सिंह ने कहा कि जिला योजना से कराये जाने वाले विभिन्न विकास परक कार्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा की जाय तथा किये जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समीक्षा से कार्यों में गति भी आयेगी और कार्यों को गुणवत्ता में सुधार भी आयेगा। प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। परती/बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने की दिशा में बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिये गये। बैठक में लघु सिंचाई एवं सीमान्त कृषकों के लिए निःशल्क बोरिंग प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पंचायतीराज, सड़क एवं पुल, चिकित्सा, नगरीय/ग्रामीण पेयजल, छात्रवृत्ति, पेंशन पुष्टाहार, विकलांग कल्याण आदि पर विस्तृत विचार-विमर्श कर धनराशि अनुमोदित की गई।
जिलाधिकारी श्री हीरा लाल गुप्ता ने बैठक का संचालन किया व जिले के समग्र विकास के लिए बनायी गयाी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि विकास कार्य शासन कि मंशा के अनुरूप कराये जायेंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रावत, विधायक श्री उदयराज यादव, विधायक श्री दीपक कुमार, विधायक श्री कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक श्री सुधीर रावत, विधायक श्री बदलू खाँ, मुख्य विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि, जिला योजना समिति के सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in