Categorized | लखनऊ.

भू-जल के विभिन्न पक्षों से संबंधित नीति के कार्यान्वयन संबंधी सूचनायें विभागों द्वारा न उपलब्ध कराये जाने पर ए0पी0सी0 ने असंतोष व्यक्त किया

Posted on 10 July 2013 by admin

  • सूचनायें तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने संबंधित विभागों द्वारा भूजल प्रबन्धन, वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु समग्र नीति के कार्यान्वयन हेतु विभागीय अभिमत एवं सम्बन्धित कार्य बिन्दुओं पर विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना के संबंध में वांछित सूचना न उपलब्ध कराने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल निदेशक भूगर्भ जल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को दिये हैं। इन विभागों में आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, ग्राम्य विकास, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज, औद्योगिक विकास तथा पर्यावरण विभाग शामिल हैं।
इस सम्बन्ध में जारी एक परिपत्र में श्री रंजन ने कहा है कि प्रदेश के सामाजिक व आर्थिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही विकास योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत सर्वोच्च प्राथमिकता वाले सूत्रों को चिन्हित करते हुए उ0प्र0 के विकास हेतु शासन का एजेण्डा वर्ष 2013-14 निर्धारित किया गया है, जिसमें सिंचाई क्षेत्र में ‘प्रदेश में भूजल प्रबन्धन, वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु समग्र नीति’ का क्रियान्वयन किया जाना निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा है कि सम्बन्धित प्रकरण की आख्या समयबद्ध रूप से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जानी है। इसके दृष्टिगत इस प्रकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता की आवश्यकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in