Categorized | लखनऊ.

सहाराश्री सुब्रत राॅय सहारा को यूनिवर्सिटी आॅफ ईस्ट लंदन ने डाक्टरेट आॅफ बिजनेस की उपाधि से सम्मानित किया

Posted on 10 July 2013 by admin

  • ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी में 28,000 छात्र हैं

edited-pic1सेन्ट्रल लंदन के क्राउन प्लाजा होटल में यूनिवर्सिटी आॅफ ईस्ट लंदन द्वारा आयोजित एक विशिष्ट समारोह में जिसमें यूनिवर्सिटी आॅफ ईस्ट लंदन ;न्म्स्द्ध का स्टाफ, गवर्नर्स और छात्रों के साथ ही उद्योग जगत, राजनैतिक क्षेत्र और खेलों से जुड़ी अनेक नामचीन हस्तियों व सहारा परिवार के सदस्य शामिल थे, सहाराश्री सुब्रत राॅय सहारा, मैनेजिंग वर्कर एवं चेयरमैन, सहारा इंडिया परिवार को डाॅक्टर आॅफ बिजनेस की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।
ब्राडफोर्ड के प्रोफेसर लाॅर्ड पटेल ने अपने व्यक्तव्य में कहा, ‘‘सहाराश्री सुब्रत राॅय सहारा ऐसे शख्स हैं जिन्होंने बिजनेस, खेल, शिक्षा, सामाजिक और सामुदायिक विकास के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अपने देश में ही नहीं अपितु विश्व के अन्य हिस्सों में भी अति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके लोकोपकारी क्रियाकलाप इतने अधिक हैं कि उसका उल्लेख कर पाने के लिए शब्द कम पड़ जायेंगे।’’
लाॅर्ड गुलाम नून, ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी के चांसलर ने सहाराश्री को उपाधि से सम्मानित करते हुए कहा कि आज का यह समारोह अनूठा है। ये अपने में अनूठा इसलिए है क्योंकि यह पहली डिग्री है जो मैंने यूनिवर्सिटी चांसलर की अपनी नयी भूमिका में आने के बाद किसी छात्र को दी है। यह अनोखा इसलिए भी है क्योंकि मानक डाक्टरेट की ये उपाधि एक अद्धितीय छात्र - स्टूडेंट आॅफ लाइफ को दी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि एक उद्योगपति दूसरे उद्योगपति को कहता है, मैं कहूंगा सहाराश्री सुब्रत राॅय सहारा मैं आपके व्यवसाय जगत में दिये गये योगदान से प्रभावित हूं। जैसा कि एक जनहितैषी दूसरे जनहितैषी को कहता है, मैं कहूंगा आपके द्वारा कम भाग्यशाली लोगों के प्रति आपके व्यापक योगदान दिये जाने से मैं बहुत अधिक प्रभावित हूं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in