Categorized | राज्य

कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव/प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह(पूर्व मुख्यमन्त्री म0प्र0) दिनांक 02फरवरी10 को प्रात: लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां श्री सिंह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त अपरान्ह हसनगंज(उन्नाव) में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तपदुरान्त उन्नाव से सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी भी श्री दिग्विजय सिंह के साथ उपरोक्त कार्यक्रमों में भाग लेंगीं। उपरोक्त दोनों नेतागण उसी दिन रात्रि में वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि श्री सिंह एवं डॉ. जोशी  दिनांक 03फरवरी को वाराणसी से प्रात: सड़क मार्ग द्वारा चलकर पूर्वान्ह संजरपुर(आजमगढ़) पहुंचेंगे, जहां संजरपुर(आजमगढ़) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्री मदान ने बताया कि श्री सिंह एवं डॉ. जोशी दिनांक 4फरवरी को संजरपुर से अपरान्ह मुबारकपुर पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरान्त अपरान्ह मड़ियाहूं(जौनपुर) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे व रात्रि में इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इलाहाबाद पहुंचकर श्री सिंह एवं डॉ. जोशी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in