Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में जोन 8 के कार्यालय का उद्घाटन

Posted on 08 July 2013 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी कल दिनांक 09जुलाई को पूर्वान्ह उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में जोन 8 के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे एवं जोन 8 से सम्बन्धित सभी जनपदों- इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, कानपुर एवं कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, उन्नाव एवं लखनऊ शहर के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। तदुपरान्त जोन-8 के अन्तर्गत सभी जनपदों के कांग्रेसजनों से जनपदवार एक-एक घंटे अलग-अलग भेंट-मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगे। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि श्री मिस्त्री दूसरे दिन दिनांक 10जुलाई को प्रातः लखनऊ में जोन-8 से सम्बन्धित बचे हुए लखनऊ जिले के कंाग्रेसजनों एवं इसके उपरान्त वरिष्ठ कंाग्रेसजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह फैजाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री मिस्त्री दिनांक 10जुलाई को अपरान्ह 2 बजे से जोन नं0 6 के फैजाबाद में कार्यालय का उद्घाटन कर दिनांक 11 जुलाई को सायं 5 बजे तक जोन नं0 6 के संबंधित जिलों के कंाग्रेसजनों से भेंटवार्ता कर गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री मिस्त्री दिनांक 11 जुलाई केा सायं गोरखपुर पहुंचकर 12जुलाई केा प्रातः 9 बजे जोन नं0 5 के गोरखपुर में कार्यालय का उद्घाटन  कर सायं तक जोन के संबंधित जिलों के कंाग्रेसजनों से भेंटवार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in