Categorized | लखनऊ.

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

Posted on 08 July 2013 by admin

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेष कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव/प्रवक्ता मा0 के0 सी0 त्यागी जी (सांसद) थे और बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने किया । बैठक में प्रदेष के लगभग 50 जिलों के जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक में सर्व सम्मति से हर्ष ब्यक्त किया गया कि पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए 17 वर्षों तक भाजपा के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर अपनी पार्टी के जनाधार घटने के बावजूद गठबन्धन धर्म निभाया परन्तु भाजपा की हठधर्मिता के  रहते धर्म निरपेक्षता के लिए गठबन्धन से हटना पड़ा । मुख्य अतिथि मा0 के0 सी0 त्यागी जी ने कहा है कि हमारी पार्टी जयप्रकाष नारायण, लोहिया और चैधरी चरण सिंह के विचारों की पार्टी है और हम लोग सिद्वान्तो से समझौता नहीं कर सकते हैं चाहे हमें इसके लिए नुकसान ही उठाना पड़े। उन्होंने कहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव अपने बल पर पूरे प्रदेष की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी इसके लिए पार्टी जिलों में पार्टी के बड़े नेताओं का कार्यक्रम चलाएगी । उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री घोषित करने पर वोटों का जबरदस्त ध्रुवीकरण होगा और इसे कोई बचा नहीं सकता ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने कहा कि लोक सभा चुनाव को पार्टी पूरी दमदारी के साथ अपने बल पर पूरे प्रदेष में लड़ेगी और बहुत जल्द ही जिलों में कार्यक्रम लगाए जाऐंगें और पार्टी के नेताओं को पार्टी के काम पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले विकल्प नहीं हुआ करता था क्योंकि हम लोग भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ते थे और पार्टी प्रदेष में 3 सीटों पर सिमट जाती थी परन्तु अब हम लोग स्वतन्त्र रूप से चुनाव लडे़गें और पार्टी को पूरे प्रदेष में खड़ा किया जाएगा ।
पार्टी के विधान सभा मंडल दल के पूर्व नेता मा0 सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव जी ने गठबन्धन टूटने का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को भाजपा के साथ रहने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र त्यागी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री शंकर यादव, सुभाष पाठक, राणा प्रताप यादव, श्री दिनष शाही, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री राम सिंह दलित, श्रीमती इन्दिरा देवी दिवाकर सिंह एड0, श्रीमती ममता सिंह, डा0 मन्जू वर्मा, श्रीमती चन्द्रा सिंह, श्रीमती कृष्णा संेगर, श्री रामभरोसे सिंह, श्री चैधरी जयबीर सिंह, श्री रामानुज शर्मा, श्री जितेन्द्र गौतम, श्री रामविचार पाण्डेय, श्री विजय सिंह सहित सैकड़ो लोगें ने सम्बोधित किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in