Categorized | लखनऊ.

कलराज मिश्र ने इलाकों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से भेंट की।

Posted on 08 July 2013 by admin

edited-photoभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय  नागरिकों से भेंट की। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इन्दिरानगर सेक्टर-19 में जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने श्री मिश्र को क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय नागरिकों द्वारा बताई गयी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए श्री मिश्र ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र कराने का प्रयास करेंगे।
भ्रमण के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में बदहाल व्यवस्था और जर्जर सड़कों को ठीक कराये जाने की मांग की। उन्होंने कहा यद्यपि सपा सरकार विकास कार्यों के लिए धन आवंटन करने में भेदभावपूर्ण नीति अपना रही है। बावजूद इसके मेरा यह प्रयास होगा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े न आने पाये।
विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान संतोष सिंह, भृगुनाथ शुक्ला, पार्षद अखिलेश गिरि, पार्षद देवेन्द्र वर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद माधुरी शुक्ला, आकाश दुबे, यशपाल थापा, सुमित खन्ना एवं पंकज सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

edited-img_7438

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in