Categorized | लखनऊ.

निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों को दण्डित किया जायेगा -अहमद हसन

Posted on 08 July 2013 by admin

  • 230 लाभार्थियों को लोहिया ग्रामीण आवास योजना के प्राधिकार पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवओं को जनता के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी हैल्थ संेटरों पर चिकित्सों व अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी ठोस कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के गृह विहीन लोगांे को डा0 राममनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत एक लाख रूपये देगी। इसी योजना के अंतर्गत श्री हसन ने कन्नौज जनपद के 230 लाभार्थियों को प्राधिकार पत्र वितरित किये।
श्री अहमद हसन आज कन्नौज जनपद में डा0 राममनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के प्राधिकार पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में आये लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हर जरूरतमंद का समय से समुचित इलाज हो सके। उन्होंने डा0 राममनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 50-50 हजार रूपये की धनराशि के चेक वितरित किये। इस योजना के अंतर्गत चयनित आवासों में दो कमरे, बरामदा, रसोई, शौचालय तथा सौर ऊर्जा से चलित लाईट लगाई जायेगी।
इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री ने कन्नौज जनपद की जिला योजना बैठक की भी अध्यक्षता की। आयोजित बैठक में वर्ष 2013-14 की जिला विकास योजना के लिए 94.13 करोड़ रूपये का व्यय बजट को अनुमोदित किया गया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जिला योजना के धन की बर्बादी न होने दे। जिला येाजना का पैसा वास्तविक कार्यों पर खर्च हो इसके लिए जनप्रतिनिधि पैनी नजर रखे। उन्होंने कहा कि जनपद के पिछड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाई जाये तथा कार्यो को पूरा करने के लिए समय सीमा का ध्यान रखा जाये।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री विजय बहादुर पाल सहित जनपद के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in