Categorized | लखनऊ.

जनपदों में प्रोजेक्ट मोड के अन्तर्गत राज्यांश के रूप में 3997.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 08 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रोजेक्ट मोड के अन्तर्गत 11,100 सोलर स्ट्रीट लाइट संयत्रों, 2100 चिन्हित लोहिया समग्र ग्रामों एवं उनकी बसावटों में 24,734, रीमोट ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 जनपदों के 82 ग्रामों के 222 मजरों में 1036 तथा बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत 07 जनपदों में 3000 अर्थात कुल 39870 सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र मार्ग प्रकाश हेतु लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त संयंत्र एल0ई0डी0 आधारित लगाये जाएं ताकि लम्बी अवधि तक सोलर स्ट्रीट लाइट संयत्रों का उपयोग ग्रामांे स्तर पर हो सके। उन्होंने कहा कि उक्त संयंत्रों को लगाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में 3997.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त होने वाली केन्द्रांश की लगभग 29 करोड़ की धनराशि प्राप्त किये जाने हेतु निरन्तर अनुरोध सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उ0प्र0 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यू0पाी0 नेडा) के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा कर वित्तीय प्रबन्धन, सब्सिडी एवं स्थापित होने वाले संयंत्रों की लम्बी अवधि तक क्रियाशीलता सुनिश्चित कराने हेतु रणनीति बनाने हेतु आवश्यकतानुसार संशोधन कर शासनादेश निर्गत किये जाय। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सोलर लाइट टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजकर आवश्यक धनराशि प्राप्त करने के प्रयास किये जाय। उन्होंनें कहा कि स्थापित संयंत्रों के रख-रखाव हेतु कौशल विकास योजना से जोड़कर रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने हेतु आगामी एक माह में व्यावसायिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया जाय। उन्होंने कहा कि उक्त संयंत्रों हेतु जो सामग्री क्रय की जाय वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में मार्ग प्रकाश हेतु लगायी जाने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट की पांच वर्ष वारंटी के उपरान्त रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य पंचायतीराज विभाग से 13वें वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय।
प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा श्री जीवेश नन्दन ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में लगायी जाने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अन्तर्गत रीमोट ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 जनपद- सोनभद्र, मिर्जापुर, बरेली, हरदोई, फिरोजाबाद, महोबा, कासगंज, एटा, गोरखपुर, कानपुर नगर, मैनपुरी, फैजाबाद, गोण्डा, जालौन, लखीमपुर खीरी, बस्ती, सहारनपुर, बांदा, बाराबंकी, शाहजहांपुर एवं हमीरपुर के 82 ग्रामों के 222 मजरों में 1036 तथा बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत 07 जनपद- पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज एवं सिद्धार्थनगर में 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे।
बैठक में निदेशक यू0पी0 नेडा, श्री रवि प्रकाश अरोड़ा, सचिव/मुख्य परियोजना अधिकारी श्री आर0के0 सिंह, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री ए0के0 सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in