Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य से आपदाग्रस्त यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक निःशुल्क पहुंचाने हेतु उ0प्र0 परिवहन विभाग द्वारा निरंतर हरिद्वार एवं ऋषिकेश से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन

Posted on 08 July 2013 by admin

  • 19 जून से 30 जून तक विभिन्न रूटों पर जनपद हरिद्वार  तथा ऋषिकेश से 5484 निःशुल्क बसें चलाई गईं
  • विशेष संचालन व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए  निगम मुख्यालय, सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून में नियंत्रण कक्ष स्थापित
  • उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा आपदा सहायता शिविर पीडि़तों के सहायतार्थ विभिन्न स्थानों पर संचालित

edited-1-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में आपदाग्रस्त यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक निःशुल्क पहुंचाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा विगत 19 जून से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से लगातार बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कराया जा रहा है, विगत 30 जून तक 5484 बसों का संचालन कराया गया है। आपदाग्रस्त यात्रियों को आवश्यक मदद करने हेतु हरिद्वार तथा ऋषिकेश स्थित परिवहन निगम के कंट्रोल रूम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की राउण्ड दी क्लाॅक ड्यूटी लगाई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आपदा सहायता शिविर पीडि़तों के सहायतार्थ विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं।
विशेष संचालन व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए निगम मुख्यालय, सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून में नियंत्रण कक्ष बनाए गए तथा परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखण्ड में कैम्प भी कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार के आपदा प्रबन्धन के नोडल अधिकारी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों से समन्वय बनाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। हरिद्वार तथा ऋषिकेश में परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश द्वारा स्थापित सहायता शिविरों में आपदाग्रस्त यात्रियों को उद्घोषणा यंत्र के माध्यम से उनके गंतव्यों तक निःशुल्क परिवहन सेवा की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। निःशुल्क परिवहन सेवा के अन्तर्गत आपदाग्रस्त यात्री को उसके गंतव्य तक पहुंचने हेतु निःशुल्क यात्रा पास निर्गत किए जा रहे हैं, ताकि यदि यात्री को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए किसी अन्य बस सेवा की आवश्यकता हो, तो उसे किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए।edited-1
उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि विगत 19 जून से 30 जून तक हरिद्वार से विभिन्न रूटों पर 4153 बसें तथा ऋषिकेश से विभिन्न रूटों पर 1331 बसें चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को हरिद्वार से 483 तथा ऋषिकेश से 80 बसों का अर्थात् कुल 563 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन, 20 जून को हरिद्वार से 392 तथा ऋषिकेश से 100 बसों का अर्थात् कुल 492 बसों का, 21 जून को हरिद्वार से 321 तथा ऋषिकेश से 129 बसों का अर्थात् कुल 450 बसों का, 22 जून को हरिद्वार से 309 तथा ऋषिकेश से 105 बसों का अर्थात् कुल 414 बसों का, 23 जून को हरिद्वार से 321 तथा ऋषिकेश से 157 बसों का अर्थात् कुल 478 बसों का, 24 जून को हरिद्वार से 366 तथा ऋषिकेश से 117 बसों का अर्थात् कुल 483 बसों का, 25 जून को हरिद्वार से 316 तथा ऋषिकेश से 104 बसों का अर्थात् कुल 420 बसों का, 26 जून को हरिद्वार से 325 तथा ऋषिकेश से 112 बसों का अर्थात् कुल 437 बसों का, 27 जून को हरिद्वार से 342 तथा ऋषिकेश से 116 बसों का अर्थात् कुल 458 बसों का, 28 जून को हरिद्वार से 334 तथा ऋषिकेश से 93 बसों का अर्थात् कुल 427 बसों का, 29 जून को हरिद्वार से 309 तथा ऋषिकेश से 116 बसों का अर्थात् कुल 425 बसों का, 30 जून को हरिद्वार से 335 तथा ऋषिकेश से 102 बसों का अर्थात् कुल 437 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कराकर आपदाग्रस्त यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in