Categorized | लखनऊ.

नागरिकों का जीवन दूभर

Posted on 04 July 2013 by admin

03 जुलाई।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश की ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था से नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है एवं आम जनमानस खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने आज यहां जारी बयान में कहाकि शासन और प्रशासन की नाक के नीचे लखनऊ में सरेराह आज प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं बैक आफ बड़ौदा के निदेशक श्री सत्यदेव त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती आशा त्रिपाठी के प्रातःकाल टहलने के दौरान इन्दिरानगर के मेजर रितेश पार्क के पास उनके गले से सोने का मंगलसूत्र बदमाशों द्वारा जबर्दस्ती छीन लिया गया और बदमाश भाग निकले। जिसकी एफआईआर गाजीपुर थाने में दर्ज करायी गयी है। लेकिन अभी तक पुलिस निष्क्रिय है।
श्री खान ने कहा कि जब पूर्व गृह मंत्री का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होने मांग की है कि तत्काल बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in