Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री नेे जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

Posted on 04 July 2013 by admin

  • अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

03 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्हांेने यह निर्देश जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनते समय दिए।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना, उनके आवेदन/प्रार्थना पत्र स्वयं लिए तथा अधिकारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग तथा महिलाएं भी उपस्थित थे।
जनता दर्शन में अधिकतर शिकायतें आर्थिक मदद, विकास कार्याें से संबंधित, पेंशन, विकलांगों की समस्याएं, ऋण उगाही पर रोक, पुलिस उत्पीड़न, जमीन संबंधी विवाद, स्थानांतरण, इलाज, विभिन्न प्रकार के विवाद, नौकरी, कानून-व्यवस्था इत्यादि से संबंधित थीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी शिकायतों को जल्द ही दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
जनता दर्शन कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री शम्भू सिंह यादव, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव तथा शासन-प्रशासन के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in