Categorized | लखनऊ.

सात सम्भागीय परिवहन अधिकारियों का स्थानान्तरण

Posted on 04 July 2013 by admin

03 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश सरकार ने तात्कालिक प्रभाव से 7 सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आर0टी0ओ0) का स्थानान्तरण किया है।
स्थानान्तरित किये गये आर0टी0ओ0 में श्री अरुण प्रताप सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), इलाहाबाद को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ, श्री संजय माथुर, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आगरा को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गाजियाबाद, श्री निर्मल प्रसाद, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सम्बद्ध मुख्यालय को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर का, श्री अनिल कुमार मिश्रा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, चित्रकूटधाम (बाँदा) को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली, डाॅ0 विजय कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सम्बद्ध मुख्यालय को सम्भागीय परिवहन अधिकारी झाँसी, श्री जगदीश सिंह कुशवाहा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सम्बद्ध मुख्यालय को सम्भागीय परिवहन अधिकारी मुरादाबाद का तथा श्री सुरेन्द्र कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मुरादाबाद को सम्भागीय परिवहन अधिकारी, चित्रकूटधाम (बाँदा) का आर0टी0ओ0 बनाया गया है।
परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने स्थानान्तरित सभी अधिकारियों को तत्काल अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in